Get App

एलॉन मस्क ने क्यों कहा, 'अमेरिकी रेगुलेटर की बात नहीं मानता तो 2018 में मेरी कंपनी कंगाल हो जाती'

एलॉन मस्क के Tweets को लेकर अमेरिकी रेगुलेटर ने उनके खिलाफ 2018 में केस दर्ज किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर उन ट्वीट्स में क्या था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2022 पर 4:15 PM
एलॉन मस्क ने क्यों कहा, 'अमेरिकी रेगुलेटर की बात नहीं मानता तो 2018 में मेरी कंपनी कंगाल हो जाती'
Tesla के CEO एलॉन मस्क को अमेरिकी रेगुलेटर से किस बात पर नाराजगी है?

टेस्ला के बॉस एलॉन मस्क इन दिनों काफी 'जोश' में हैं। पहले उन्होंने Twitter में 9.1% हिस्सेदारी ली। फिर जबरन पूरी कंपनी खरीदने का जोर लगा रहे हैं। वह इतने पर भी नहीं रुके हैं। अब एलॉन मस्क के निशाने पर अमेरिकी मार्केट रेगुलेटर SEC ( सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ) के अधिकारी हैं। गुरुवार को एलॉन मस्क ने कहा, SEC के 'Bastards' अधिकारियों ने उनपर फ्रॉड का झूठा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि अगर वो उन झूठे आरोपों को स्वीकार नहीं करते तो 2018 में उनकी कंपनी Tesla कंगाल हो जाती। अमेरिकी मार्केट रेगुलेटर SEC के मायने भारत में सेबी से लगा सकते हैं।

एलॉन मस्क जिस केस की बात कर रहे हैं वह 2018 में किए उनके विवादित ट्वीट्स को लेकर है। सितंबर 2018 में अमेरिकी मार्केट रेगुलेटर ने टेस्ला के CEO और चेयरमैन एलॉन मस्क के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी कि उन्होंने टेस्ला की हिस्सेदारी खरीदने को लेकर फर्जी और गलतफहमी फैलाने वाले ट्वीट्स किए हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

एलॉन मस्क ने 7 अगस्त 2018 को ट्वीट किया था कि वह Tesla के शेयर 420 डॉलर प्रति शेयर पर खरीद सकते हैं। उस वक्त Tesla के शेयर जिस भाव पर थे उससे 420 डॉलर प्रति शेयर का रेट 18% प्रीमियम पर था। एलॉन मस्क ने अपने ट्वीट में ये भी लिख दिया था कि शेयर खरीदने के लिए फंड का इंतजाम हो गया है। और इस पर सिर्फ शेयरहोल्डर्स की वोटिंग बची है। 2018 में एलॉन मस्क एक के बाद एक कई ट्वीट कर रहे थे जिनमें वो दावा कर रहे थे कि वह Tesla में सारी हिस्सेदारी खरीदकर उसे प्राइवेट कंपनी बनाएंगे। किसी कंपनी को प्राइवेट बनाने का मतलब है कि प्रमोटर पब्लिक शेयरहोल्डर्स से सारे शेयर खरीद ले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें