Get App

BITCOIN की कीमतों में आई भारी गिरावट से TESLA को 670 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका, अब क्या करेगी कंपनी?

Bitcoin की कीमतों में आई भारी गिरावट के टेस्ला को वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 90 मिलियन डॉलर यानी करीब 670 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2021 पर 10:29 AM
BITCOIN की कीमतों में आई भारी गिरावट से TESLA को 670 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका, अब क्या करेगी कंपनी?

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक टेस्ला (Tesla) के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) एक तरह से क्रिप्टोकरेंसीज के भाग्य विधाता हैं। उनके एक ट्वीट से क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतें अर्श से फर्श पर और फर्श से अर्श पर पहुंच जाती हैं। लेकिन Elon Musk का ट्वीट कभी-कभी उनकी कंपनी Tesla पर भारी पड़ जाता है। ऊपर से चीन तो है ही क्रिप्टोमार्केट को तबाह करने के लिए।

दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन (Bitcoin) की कीमतें पहली बार जनवरी 2021 के बाद 23 जून को 30,000 डॉलर के नीचे आ गई थी। Bitcoin की कीमतों में आई भारी गिरावट के टेस्ला को वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में 90 मिलियन डॉलर यानी करीब 670 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। आपको बता दें कि Tesla उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जिसके पास Bitcoin की बड़ी होल्डिंग है।

Stock Mantra: इस फार्मा स्टॉक ने 7 महीने में दिया 100% रिटर्न, मिड टर्म में 20% और तेजी की उम्मीद, जानें वजह

Tesla के बैलेंसशीट के मुताबिक, कंपनी के पास 42,000 Bitcoins हैं, जिसकी कीमत 1.33 बिलियन डॉलर है। कंपनी ने इसे 31,620 डॉलर के भाव पर खरीदा था। लेकिन जब Bitcoin की कीमतें 59,000 डॉलर पर पहुंची थी तो टेस्ला की बिटक्वाइन होल्डिंग की वैल्यू 2.84 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। कंपनी के बैलेंसशीट और प्रॉफिट एंड लॉस पर Bitcoin की कीमतों का काफी असर होगा।

लेकिन 23 जून को जब Bitcoin की कीमतें 30,000 डॉलर के नीचे आ गईं, जिससे कंपनी को अपने बैलेंसशीट में 90 मिलियन डॉलर का घाटा दिखाना पड़ेगा। अगर बिटक्वाइन 30 जून तक रिकवर कर लेता है तो भी उसे इस घाटे को अपने बैलेंसशीट में impairment costs के रूप में दिखाना होगा।

3 महीने से भी कम वक्त में इन 6 मिडकैप शेयरों में दिखी 50% की बढ़त, क्या आपके पास है?

कंपनी को इस घाटे की भरपाई के लिए यानी इसे square off करने के लिए अगले क्वार्टर में प्रीमियम पर बिटक्वाइन की कुछ होल्डिंग्स बेचनी पड़ेगी। हालांकि, आज बिटक्वाइन की कामतें फिर से 34,000 डॉलर के करीब पहुंच गई है। लकिन क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में उठापटक जारी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें