Elon Musk in Trouble: एलॉन मस्क के खिलाफ मुकदमा, टेस्ला के शेयरहोल्डर ने लगाया इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप

Court Case against Elon Musk: इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलॉन मस्क मुश्किल में फंस गए हैं। टेस्ला के एक शेयरहोल्डर ने उन पर इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। टेस्ला के एक शेयरहोल्डर माइकल पेरी ने इसे लेकर उनके खिलाफ डेलवेयर चांसरी कोर्ट (Delaware Chancery Court) में एक मुकदमा दर्ज किया है

अपडेटेड Jun 01, 2024 पर 3:06 PM
Tesla के शेयरहोल्डर माइकल पेरी की मांग है कि Elon Musk ने इनसाइडर ट्रेडिंग के जरिए जो मुनाफा कमाया है, कोर्ट उसे लौटाने का आदेश दे।

Court Case against Elon Musk: इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलॉन मस्क मुश्किल में फंस गए हैं। टेस्ला के एक शेयरहोल्डर ने उन पर इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। टेस्ला के एक शेयरहोल्डर माइकल पेरी ने इसे लेकर उनके खिलाफ डेलवेयर चांसरी कोर्ट (Delaware Chancery Court) में एक मुकदमा दर्ज किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एलॉन मस्क ने टेस्ला में अपने पद का फायदा उठाया और टेस्ला के प्रति अपने कर्तव्यों का उल्लंघन किया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक माइकल पेरी की मांग अब ये है कि मस्क ने इनसाइडर ट्रेडिंग के जरिए जो मुनाफा कमाया है, कोर्ट उसे लौटाने का आदेश दे।

Elon Musk पर क्यों लगा इनसाइडर ट्रेंडिग का आरोप

माइकल पेरी के मुताबिक एलॉन मस्क ने वर्ष 2022 के आखिरी महीनों में टेस्ला के 750 करोड़ डॉलर के शेयर बेचे थे। टेस्ला के प्रोडक्शन और डिलीवरी से जुड़े खराब आंकड़े इसके बाद सामने आए थे। माइकल पेरी का आरोप है कि ये आंकड़े सामने आने के पहले ही एलॉन मस्क ने करोड़ों डॉलर के शेयर बेच डाले और जब 2 जनवरी 2023 को टेस्ला की दिसंबर 2022 तिमाही के आंकड़े सामने आए तो शेयर ढह गए।


इस प्रकार माइकल का दावा है कि एलॉन मस्क ने अंदरूनी जानकारी के जरिए अनुचित तरीके से 300 करोड़ डॉलर का मुनाफा कमाया। याचिका के मुताबिक एलॉन मस्क ने नवंबर 2022 से दिसबंर 2022 के बीच कई बार में ये शेयर बेचे थे। अपनी याचिका में माइकल पेरी ने दावा किया कि टेस्ला के कमजोर आंकड़ों के सार्वजनिक होने तक अगर मस्क रुके होते और फिर शेयर बेचते तो उन्हें 55 फीसदी कम पैसा मिलता।

Tesla के डायरेक्टर्स पर भी आरोप

माइकल पेरी ने अपनी याचिका में एलॉन मस्क पर आरोप तो लगाए ही हैं, साथ ही याचिका में कंपनी के डायरेक्टर्स पर भी आरोप लगाए गए हैं। डायरेक्टर्स पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इन शेयरों को बिक्री के लिए मस्क को मंजूरी देकर अपने कर्तव्यों का उल्लंघन किया है।

Elon Musk offers Tesla Shares: वॉरेन बफेट करें टेस्ला में निवेश, इस कारण एलॉन मस्क ने दिया यह सुझाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।