गूगल के इस कर्मचारी की सैलरी है 4 करोड़, दिन में करता है केवल दो घंटे काम, एलॉन मस्क ने भी कहा 'WoW'

ट्विटर पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि एक Google का एक कर्मचारी जो कि दिन भर में केवल दो घंटे काम करता है उसे सालाना सैलरी के तौर पर 500,000 डॉलर मिलते हैं। अगर भारतीय रूपयों में इसका हिसाब लगाया जाए तो यह 4.1 करोड़ रुपये हो जाते हैं। इस पोस्ट पर एलॉन मस्क ने भी अपना रिएक्शन दिया है। यह पोस्ट @nearcyan नाम के एक ट्विटर हैंडल से किया गया था

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 7:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्विटर पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि एक Google का एक कर्मचारी जो कि दिन भर में केवल दो घंटे काम करता है उसे सालाना सैलरी के तौर पर 500,000 डॉलर मिलते हैं

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार गूगल (Google) अपने कर्मचारियों को काफी अच्छी सैलरी देने के लिए जाना जाता है। अब इसी से जुड़ा एक पोस्ट ट्विटर पर खासा वायरल हो रहा है। यहां तक कि खुद एलॉन मस्क (Elon Musk) भी इस ट्विटर पोस्ट पर खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक सके। एलॉन मस्क ने ट्विटर पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए 'WoW' लिखा। आइये अब इस पूरे मामले के बारे में डिटेल से जान लेते हैं।

केवल दो घंटे काम करने के लिए मिल रही 4.1 करोड़ की सालाना सैलरी

ट्विटर पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि एक Google का एक कर्मचारी जो कि दिन भर में केवल दो घंटे काम करता है उसे सालाना सैलरी के तौर पर 500,000 डॉलर मिलते हैं। अगर भारतीय रूपयों में इसका हिसाब लगाया जाए तो यह 4.1 करोड़ रुपये हो जाते हैं। इस पोस्ट पर एलॉन मस्क ने भी अपना रिएक्शन दिया है। यह पोस्ट @nearcyan नाम के एक ट्विटर हैंडल से किया गया था।

Rupee Vs Dollar: रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 81.95 हुआ बंद


रात के डिनर पर हुई थी इस बात की चर्चा

ट्विटर पोस्ट के मुताबिक गूगल के दो कर्मचारी रात को डिनर करते वक्त आपस में बात कर रहे थे। बात चीत के दौरान दोनों कर्मचारी आपस में इस बारे में बात-चीत करने लगे कि ऑफिस में सबसे कम काम कौन करता है। उसमें से एक कर्मचारी ने बताया कि वह ऑफिस में केवल दो घंटे काम करता है और उसे सैलरी के तौर पर 500,000 डॉलर मिलते हैं।

एलॉन मस्क ने भी दिया अपना रिएक्शन

ट्विटर पर इस वाकये के वायरल होने के बाद उस पर दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों में से एक एलॉन मस्क ने भी अपना रिएक्शन दिया। उस ट्विटर पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए मस्क ने 'WoW' लिखा। हालांकि ट्वीट करने वाले ने बाद में बताया कि भले ही वह कम काम करके अच्छी सैलरी कमा रहा है लेकिन वह कर्मचारी सैनफ्रांसिस्को में रहता है। बे एरिया के नाम से मशहूर यह इलाका अपने महंगे घरों के लिए जाना जाता है। वहीं अलग अलग ट्विटर यूजर्स भी इस पर अपने अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।