Get App

दुबई जाने के लिए अब नहीं चाहिए पहले से वीजा, जानिए भारतीयों को क्या मिली छूट

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने वाले सभी भारतीयों के लिए वहां अब 'वीजा-ऑन-अराइवल' की सुविधा उपलब्ध होगी। संयुक्त अरब अमीरात की नई 'वीजा-ऑन-अराइवल' सुविधा उन लोगों के लिए भी उपलब्ध होगी, जो अमेरिका, ब्रिटेन या यूरोपीय संघ के किसी देश के स्थायी निवासी हैं या जिनके पास इन मुल्कों का ग्रीन कार्ड या वीजा मौजूद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2024 पर 7:25 PM
दुबई जाने के लिए अब नहीं चाहिए पहले से वीजा, जानिए भारतीयों को क्या मिली छूट
नागरिकों को वीजा के लिए संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से तय रकम का भुगतान भी करना होगा।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने वाले सभी भारतीयों के लिए वहां अब 'वीजा-ऑन-अराइवल' की सुविधा उपलब्ध होगी। संयुक्त अरब अमीरात की नई 'वीजा-ऑन-अराइवल' सुविधा उन लोगों के लिए भी उपलब्ध होगी, जो अमेरिका, ब्रिटेन या यूरोपीय संघ के किसी देश के स्थायी निवासी हैं या जिनके पास इन मुल्कों का ग्रीन कार्ड या वीजा मौजूद है।

ऊपर जिन लोगों का जिक्र किया गया है, उन्हें 14 दिनों के लिए 'वीजा-ऑन-अराइवल' की सुविधा लेने का विकल्प होगा और इस वीजा को इतनी ही अवधि के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा, इन नागरिकों के पास 60 दिनों के लिए 'वीजा-ऑन-अराइवल' लेने का भी विकल्प होगा। हालांकि, इसे और आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा। इसके लिए संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से वीजा के लिए तय रकम का भुगतान करना होगा।

संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बताया कि ये पासपोर्ट 6 महीने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले इसी साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात ने वीएफएस ग्लोबल के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की थी, जिसका मकसद भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध कराना था।

एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में बताया था, 'हमने उन भारतीय पासपोर्टहोल्डर्स के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा शुरू करने के लिए वीएफएस ग्लोबल के साथ पार्टनरशिप शुरू की है, जिन्होंने हमारे साथ ट्रैवल बुकिंग की है। नई प्रक्रिया से ग्राहकों को दुबई पहुंचने पर लाइन में लगने के झंझट से मुक्त होने में मदद मिलेगी।' इसी महीने दुबई ने भारत के साथ आर्थिक, कारोबारी और पर्यटन संबंधी रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए 5 साल का मल्टी-एंट्री वीजा पेश किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें