TIME मैगजीन के कवर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, बोले- रूस के निशाने पर था मैं और मेरा परिवार

TIME मैगजीन की नई कवर स्टोरी पाठकों को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की दुनिया के भीतर ले जाती है

अपडेटेड Apr 30, 2022 पर 12:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
TIME मैगजीन के कवर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) को दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस लड़ाई में जहां एक तरफ दुनिया के जाने-माने नेता और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) हैं, तो वहीं दूसरी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy), जो शायद अब किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे। जेलेंस्की को भी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिली है। रूस जैसे ताकतवर देश का महीनों तक सामने करने के कारण, अब जेलेंस्की को प्रतिष्ठित TIME मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली है।

मैगजीन की नई कवर स्टोरी पाठकों को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की दुनिया के अंदर ले जाती है। मैगजीन के कवर पर राष्ट्रपति जेलेंस्की की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर छपी है, जिसमें वे साइड पोज दे रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखा है- "हाउ जेलेंस्की लीड्स: इनसाइड कंपाउंड विद द प्रेसिडेंट एंड हिज टीम।"

TIME मैग्जीन के रिपोर्टर साइमन शूस्टर ने कीव में जेलेंस्की के कार्यालय के बाहर राष्ट्रपति परिसर का दौरा किया। यहां वह कभी-कभी सोते भी हैं।


शूस्टर ने बताया कि जेलेंस्की ने अपना दिन खत्म होने के बाद भी अपने एजेंडे को देखते रहे। साथ ही यह सोचते और ध्यान करते रहे कि कहीं कुछ छूट न गया हो।

उन्होंने मैगजीन को बताया, "यह वही एजेंडा है। मैं देख रहा हूं कि यह आज के लिए खत्म हो गया है, लेकिन मैं इसे कई बार देखता हूं और मुझे ऐसा लगता है कि इसमें अब भी कुछ गड़बड़ है।" उन्होंने कहा, "यह मेरा विवेक है, जो मुझे परेशान कर रहा है।"

रूस की ऑयल कंपनियों में हिस्सेदारी खरीद सकती है भारत की सरकारी कंपनियां, केंद्र सरकार ने भी जताई मंशा

तीन साल पहले, वह यूक्रेन के राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल, एक अभिनेता थे। अब वह अपने देश को एक खूनी संघर्ष की बीच देख रहे हैं, वो भी अपनी कार्यकाल में।

शूस्टर ने जेलेंस्की के बारे में अपनी रिपोर्ट में लिखा है, "लेकिन दो महीने के युद्ध ने उन्हें मजबूत बना दिया है, क्रोध करने में तेज और जोखिम के साथ बहुत ज्यादा सहज हो गए हैं।"

रिपोर्ट के मुताबिक, "रूसी सैनिक युद्ध के कुछ घंटों बाद ही उन्हें और उनके परिवार को खोजने के लिए कीव के भीतर आ गए। उन्हें गोलियों की आवाज अपने कार्यालय की दीवारों के अंदर सुनाई दीं। मृत नागरिकों की तस्वीरें उन्हें परेशान करती हैं।"

जेलेंस्की ने TIME को बताया कि वह "इस तरह के ज्ञान से बूढ़े हो गए थे, हालांकि, वो ऐसा ज्ञान कभी नहीं चाहते थे।" उन्होंने कहा, "यह ज्ञान मरने वालों की संख्या और रूसी सैनिकों की तरफ से की गई यातनाओं से जुड़ा हुआ है। सच कहूं तो, मैं इस तरह का ज्ञान कभी नहीं चाहता था।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।