पांच दिनों की गिरावट के बाद अमेरिकी मार्केट में लौटी हरियाली, अब इस कंपनी के रिजल्ट पर हैं नजरें

लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद आखिरकार अमेरिकी मार्केट में आज रौनक लौटी है। भारत में बात करें तो आज महाशिवरात्रि के मौके पर इक्विटी मार्केट में कारोबार बंद रहा। कमोडिटी मार्केट में भी मॉर्निंग सेशन में कारोबार नहीं हुआ था। अब अमेरिकी मार्केट में बात करें तो मार्केट में शानदार रौनक है और अब एक कंपनी के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 10:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिकी मार्केट की ग्रीन शुरुआत के बाद मार्केट की नजरें अब चिप कंपनी एनवीडिया के रिजल्ट पर है जो दिसंबर तिमाही के नतीजे 26 फरवरी के कारोबारी दिन जारी करने वाली है।

लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद आखिरकार अमेरिकी मार्केट में आज रौनक लौटी है। भारत में बात करें तो आज महाशिवरात्रि के मौके पर इक्विटी मार्केट में कारोबार बंद रहा। कमोडिटी मार्केट में भी मॉर्निंग सेशन में कारोबार नहीं हुआ था। अब अमेरिकी मार्केट में बात करें तो एसएंडपी 500 आज शुरुआती कारोबार में ही 0.56 फीसदी उछल गया तो नास्डाक कंपोजिट भी 0.74 फीसदी मजबूत हुआ और डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.22 फीसदी मजबूत हुआ। मार्केट पहले ही ऐसी उम्मीद लगा रहा था क्योंकि मार्केट खुलने से पहले डाऊ फ्यूचर्स 0.27 फीसदी, एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.54 फीसदी और नास्डाक फ्यूचर्स 0.81 फीसदी उछल गया था।

इससे पहले अमेरिकी मार्केट पर वैश्विक उथल-पुथल और टैरिफ वार के अलावा कॉन्फ्रेंस बोर्ड के कंज्यूमर कॉफिडेंस इंडेक्स की गिरावट से भी दबाव बना जो अगस्त 2021 के बाद से सबसे तेज स्पीड से गिरकर 98.3 पर आ गया। इसके अलावा एक्सपेटेशंस भी 9.3 प्वाइंट्स फिसलकर 72.9 पर आ गया जोकि जून 2024 के बाद पहली बार मंदी की सीमा से नीचे चला गया।

अब मार्केट की नजरें चिप कंपनी Nvidia के रिजल्ट पर


अमेरिकी मार्केट की ग्रीन शुरुआत के बाद मार्केट की नजरें अब चिप कंपनी एनवीडिया के रिजल्ट पर है जो दिसंबर तिमाही के नतीजे 26 फरवरी के कारोबारी दिन जारी करने वाली है। यह रिजल्ट ऐसे समय में आ रहा है, जब चीन की डीपसीक ने इसके कारोबार पर काफी दबाव बनाया हुआ है जिसके लिए माना जा रहा है कि यह एआई मार्केट को बदल सकती है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में एनवीडिया के शेयर 9 फीसदी के करीब टूटे थे। मार्केट की नजरें सिर्फ एनवीडिया के रिजल्ट पर ही नहीं बल्कि इस बात पर भी रहेगी कि एआई मार्केट की चुनौतियों को लेकर एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग क्या कहते हैं।

एशियाई मार्केट में भी आज हरियाली

भारत में आज इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद रहा। हालांकि एशिया के दूसरे मार्केट्स की बात करें तो हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स 3.17 फीसदी मजबूत हुआ। इसमें यह तेजी बजट के एक ऐलान पर आई कि देश में एआई हब विकसित किया जाएगा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.41 फीसदी, मेनलैड चीन का सीएसआई300 इंडेक्स 0.87 फीसदी और थाईलैंड का सेट कंपोजिट 2.01 फीसदी मजबूत हुआ।

सरकार के इस प्रस्ताव से परेशान बीमा कंपनियां, इंडस्ट्री को ये हैं दिक्कतें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।