Get App

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने कहा, पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब पाकिस्तान में उथल-पुथल की स्थिति है। सत्ता पर कब्जे को लेकर राजनीतिक दलों के बीच रस्साकशी जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2022 पर 3:52 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने कहा, पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है
अमेरिका का रुख पाकिस्तान को लेकर ज्यादातर साफ नहीं रहा है। एक तरफ वह पाकिस्तान को दुनिया में आतंकवाद के लिए दोषी मानता है, दूसरी तरफ वह पाकिस्तान को आर्थिक मदद भी देता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को बहुत अहम माना जा रहा है। बाइडेन ने गुरुवार को एक कंपेन को संबोधित करते हुए यह बात कही थी।

पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति

बाइडेन ने कहा, "मेरा यह मानना है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक हो सकता है। उसके पास परमाणु हथियार है, लेकिन किसी तरह की प्रतिबद्धता नहीं है।" अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब पाकिस्तान में उथल-पुथल की स्थिति है। सत्ता को लेकर राजनीतिक दलों के बीच रस्साकशी जारी है। पाकिस्तान में सबसे ताकतवार माने जाने वाली सेना गवर्नेंस और एडमिनिसिट्रेशन के मोर्चे पर लाचार नजर आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें