US Presidential Elections: अमेरिका को मिला नया राष्ट्रपति, दूसरी बार प्रेसिडेंट बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अब तक जो ट्रेंड आए हैं, उसके मुताबिक एरिजोना में ट्रंप 4.2, नॉर्थ कैरिलोना में 3.3, जॉर्जिया में 2.8, पैनसिलवेनिया में 2.4, नेवाडा 2.1 और विस्कॉन्सिन में 2 के मार्जिन से आगे हैं। एपी और एनबीसी न्यूज ट्रंप को केंटुकी, वेस्ट वर्जीनिया और इंडियाना में विजेता के रूप में देख रहे हैं

अपडेटेड Nov 06, 2024 पर 1:30 PM
Story continues below Advertisement
फ्लोरिडा सबसे अहम राज्यों में शामिल है। इस राज्य में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार का पलड़ा भारी दिख रहा है। यहां अंतिम बार 2012 में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार जीता था।

डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार का राष्ट्रपति चुनाव में हरा दिया है। उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से था। ट्रंप इससे पहले 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। कमला हैरिस अभी अमेरिका की उप राष्ट्रपति हैं। दोनों में इस बार कांटे की लड़ाई थी।

इन राज्योंं में ट्रंप को स्पष्ट बढ़त

एरिजोना में ट्रंप (Donald Trump) 4.2, नॉर्थ कैरिलोना में 3.3, जॉर्जिया में 2.8, पैनसिलवेनिया में 2.4, नेवाडा 2.1 और विस्कॉन्सिन में 2 के मार्जिन से आगे हैं। एपी और एनबीसी न्यूज के मुताबिक, ट्रंप को केंटुकी, वेस्ट वर्जीनिया और इंडियाना में भी जीत मिली है। ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलिना में भी हैरिस (Kamala Harris) को हरा दिया है। साथ ही बाकी छह स्विंग राज्यों में उनकी जीत हुई है।


फ्लोरिडा में जीत का मार्जिन बढ़ा

फ्लोरिडा सबसे अहम राज्यों में शामिल है। इस राज्य में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार का पलड़ा भारी दिख। यहां अंतिम बार 2012 में डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार जीता था। तब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में बराक ओबामा की जीत हुई थी। इस बार फ्लोरिडा में ट्रंप की जीत का मार्जिन ज्यादा रहा। इस बार अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में कांटे का मुकाबला दिख रहा था। एनालिस्ट्स चुनावों के नतीजों के बारे में खुलकर कुछ बताने से बच रहे थे।

यह भी पढ़ें: US Election Results 2024 Live

 लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहे ट्रंप

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रंप अमेरिकी लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहे। ऐसा लगता है कि इमिग्रेशन को लेकर उनकी पॉलिसी को भी लोगों ने पसंद किया। वह अमेरिकी लोगों को फ्यूचर में एक मजबूत और ताकतवर अमेरिका बनाने का भरोसा दिलाने में काम हो गए हैं। ट्रंप के समर्थक जोश में दिख रहे हैं, जबकि हैरिस के समर्थक मायूस दिख रहे हैें।

नतीजों पर पूरी दुनिया की नजर

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे न सिर्फ अमेरिका के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए मायने रखते हैं। खासकर ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से अमेरिकी सरकार की पॉलिसी में बड़ा बदलाव दिख सकता है। ट्रंप का जोर अमेरिका फर्स्ट पर रहा है। इससे वह अमेरिका में होने वाले आयात पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं। इस,काफी असर चीन जैसे देशों पर पड़ेगा जो अमेरिका को काफी एक्सपोर्ट करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।