Get App

US Q1 GDP: पहली तिमाही में 1.6% रही विकास दर, दो साल में सबसे धीमी जीडीपी ग्रोथ

US Q1 GDP: पहली तिमाही में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की विकास दर इकोनॉमिस्ट्स के अनुमान से कम है। रॉयटर्स द्वारा कराए गए सर्वे में इकोनॉमिस्ट्स ने अनुमान लगाया था कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था पहली तिमाही में 2.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2024 पर 8:27 PM
US Q1 GDP: पहली तिमाही में 1.6% रही विकास दर, दो साल में सबसे धीमी जीडीपी ग्रोथ
अमेरिका के इकोनॉमिक ग्रोथ में 2024 की पहली तिमाही में उम्मीद से अधिक कमजोरी देखने को मिली है।

US Q1 GDP: अमेरिका के इकोनॉमिक ग्रोथ में 2024 की पहली तिमाही में उम्मीद से अधिक कमजोरी देखने को मिली है। हालांकि, इन्फ्लेशन में तेजी से अनुमान है कि फेडरल रिजर्व सितंबर से पहले ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। पहली तिमाही में अमेरिका की अर्थव्यवस्था 1.6 फीसदी की दर से बढ़ी है, जो कि पिछले दो सालों में सबसे धीमी है। इस ग्रोथ को काफी हद तक कंज्यूमर स्पेंडिंग से सपोर्ट मिला है। कॉमर्स डिपार्टमेंट के ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस ने गुरुवार को पहली तिमाही के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट के अपने अग्रिम अनुमान में यह जानकारी दी।

अनुमान से कमजोर रही विकास दर

पहली तिमाही में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की विकास दर इकोनॉमिस्ट्स के अनुमान से कम है। रॉयटर्स द्वारा कराए गए सर्वे में इकोनॉमिस्ट्स ने अनुमान लगाया था कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था पहली तिमाही में 2.4 फीसदी की दर से बढ़ेगी। 2023 की अंतिम तिमाही में अमेरिका की इकोनॉमी 3.4 फीसदी की दर से बढ़ी थी।

कॉमर्स डिपार्टमेंट ने कहा कि धीमी गति "मुख्य रूप से कंज्यूमर स्पेंडिंग, एक्सपोर्ट्स और स्टेट और लोकल गवर्नमेंट के खर्च में गिरावट को दर्शाती है।" डिपार्टमेंट ने "फेडरल गवर्नमेंट स्पेंडिंग में गिरावट" का भी उल्लेख किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें