Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की कथित गर्लफ्रेंड और पूर्व रूसी जिमनास्ट अलीना काबेवा (Alina Kabaeva) के खिलाफ यूरोपीय यूनियन (EU) कार्रवाई कर सकता है। समाचार एजेंसी AFP ने बताया कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों की छठी सूची में काबेवा का नाम भी प्रस्तावित है।
