WEF Davos 2022 LIVE Updates: स्विट्जरलैंड के शहर दावोस (Davos) में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (Forum Annual Meeting) की सालाना बैठक शुरू हो गई है। कोरोनावायरस संक्रमण की शुरुआत होने के बाद पिछले ढाई साल में पहली बार यह बैठक हो रही है। यह इवेंट 22 मई को शुरू हुआ है जो 26 मई तक चलेगा। इस बैठक में भारत सहित दुनिया भर के नेता शामिल होंगे। उम्मीद है कि इस साल फोरम में यूक्रेन संकट, क्लाइमेट चेंज सहित दुनिया के कई दूसरे मुद्दों पर बातचीत होगी।
ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने कहा, अगर क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल पर ही बना रहता है तो महंगाई की टेंशन और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल का उपभोग महीना-दर-महीना आधार पर 14% और डीजल की डिमांड 2-3% बढ़ रही है।
CNBC-TV18 के साथ बातचीत में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि नवंबर में एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद 21 मई को केंद्र सरकार ने फिर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।
भारत की ग्रोथ 8% रहने का अनुमान
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम यानी WEF के प्रेसिडेंट बोर्ज ब्रेंड (Borge Brende) ने कहा है कि भारत बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है जबकि दूसरे देशों की मुश्किलें शुरू हो रही हैं।
CNBC-TV 18 से बातचीत में WEF के प्रेसिडेंट बोर्ज ब्रेंड (Borge Brende) ने कहा, "हम पिछले कई महीनों से महंगाई का दबाव देख रहे हैं। इससे पहले कि महंगाई और बढ़े इंटरेस्ट रेट में इजाफा करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि इस बात का भरोसा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 8% रह सकती है।