Get App

फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारने वाली महिला को जेल की सजा, जानिए पूरा वाकया

महिला विमान यात्रा के दौरान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाई। उसने अटेंडेंट के चेहरे पर घूंसा मारा। इससे अटेंडेंट की दांत टूट गई। उसके चेहरे पर टांके भी लगाने पड़े। अब घूंसा मारने वाली महिला को 15 महीने जेल में काटने होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2022 पर 2:05 PM
फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारने वाली महिला को जेल की सजा, जानिए पूरा वाकया
कोरोना की महामारी के दौरान विमान यात्रा के दौरान पैसेंजर्स की बदतमीजी के मामले बढ़े हैं।

विमान यात्रा के दौरान क्रू मेम्बर्स (Crew Members) से बदतमीजी करना ठीक नहीं। हाथ चलाने के बारे में तो सोचना भी नहीं चाहिए। फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारने वाली एक महिला को जेल की सजा हुई है। यह वाकया अमेरिका का है। कैलिफोर्निया की एक महिला विमान यात्रा के दौरान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाई। उसने अटेंडेंट के चेहरे पर घूंसा मारा। इससे अटेंडेंट की दांत टूट गई। उसके चेहरे पर टांके भी लगाने पड़े। अब घूंसा मारने वाली महिला को 15 महीने जेल में काटने होंगे।

यह वाकया साउथवेस्ट एयरलाइंस का है। 29 साल की विवयाना क्विनोनेज 23 मई, 2021 को साउथवेस्ट की फ्लाइट से सैकरामेंटो से सैन डियागो जा रही थी। विमान के लैंड करने से पहले अटेंडेंट ने विवयाना को सीट बेल्ट बांधने, ट्रे टेबल डाउन करने और फेस मास्क को सही तरीके से लगाने को कहा। विवयाना ने अपने मोबाइल फोन पर अटेंडेंट का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। फिर उसके चेहरे पर घूंसा मार दिया। अटेंडेंट के बाल पकड़कर खींचने लगी। दूसरे यात्रियों के बीच-बचाव के बाद वह शांत हुईं। उस फ्लाइट के दूसरे यात्री ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें : स्विगी में डिलीवरी एजेंट रहे सत्तार अब आईटी कंपनी में कोडिंग करेंगे, उन्होंने सोशल मीडिया पर बताई अपनी कहानी

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें