यमन में नाव पलटने से 38 लोगों की मौत, 100 लापता, मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

Yemen's Aden Boat Capsizes: यमन के अदन के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां नाव पलटने से 38 लोगों की मैत की खबर सामने आई है। बताया जा राह है कि हॉर्न ऑफ अफ्रीका से ये सभी प्रवासी आ रहे थे। स्थानीय अधिकारी और लोगों ने इस बात की जानकारी दी है

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 10:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yemen's Aden Boat: नाव पलटने के बाद करीब 78 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

यमन के अदन के पास एक भीषण हादसा हो गया है। हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका से आ रही एक एक नाव पलट गई है। इसमें 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रह हैं। मौत का यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई गई है। यह घटना 10 जून की है। इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारी और चश्मदीदों ने दी है। रुदुम जिले के निदेशक हादी अल-खुरमा (Hadi Al-Khurma) ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि अदन के पूर्व में शबवा प्रांत के तट पर पहुँचने से पहले ही नाव डूब गई।

हादी अल-खुरमा ने बताया कि मछुआरों और स्थानीय लोगों ने 78 प्रवासियों को बचा लिया। वहीं नाव में सवार करीब 100 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश जारी है। संयुक्त राष्ट्र को घटना की जानकारी दे दी गई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पिछले साल अफ्रीका के हॉर्न से 97,000 प्रवासी यमन पहुंचे हैं।

 


मानव तस्करी का आरोप

बता दें कि हर साल हजारों अफ्रीकी प्रवासी सऊदी अर पहुंचने के लिए ईस्टर्न रूट के जरिए रेड सी (लाल सागर) यमन को पार करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उन्हें प्राकृतिक कठिनियों का सामना करना पड़ता है। बेहतर आर्थिक मौके तलाशने की यह कोशिश उनके जीवन के लिए खतरा बन सकती है। अपनी इस यात्रा के दौरान तमाम लोग भुखमरी और दूसरी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की वजह से अपनी जान गंवा बैठते हैं। आईओएम ने फरवरी में आई एक रिपोर्ट में कहा था कि इस पूरी गतिविधि में मानव तस्कर और आपराधिक तत्वों के लोग शामिल होते हैं।

जिबूती में नाव पलटने से 21 की मौत

इससे पहले जिबूती में नाव पलटने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 77 लोग सवार थे। यह नाव यमन से इथियोपियाई जा रही थी। जिसमें प्रवासी लोग सवार थे। इससे पहले 14 अप्रैल को नाव पलटने से 38 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। इस नाव में करीब 60 लोग सवार थे।

Malawi Uprashtrapati: आसमान से गायब हो गया मलावी के उपराष्ट्रपति का विमान, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।