यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी सेना ने दागी मिसाइलें, मची तबाही

यमन के ज्यादातर हिस्से को कंट्रोल करने वाले हूती आतंकियों का कहना है कि वो गाजा में फिलीस्तीनियों के साथ हुए हादसों का जवाब दे रहे हैं। बीते हफ्ते अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों के बाद फिर एक बार उन्होंने अपने हमलों को बढ़ाने की चेतावनी दी है। ऐेसे में अमेरिकी सेना भी जवाबी कार्रवाई में जुटी हुई है-

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 8:53 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूएस मिलिट्री के मुताबिक बुधवार को हूती आतंकियों ने यमन से अमेरिकी जहाजों पर एडन की खाड़ी में हमला किया

17 जनवरी को अमेरिका ने यमन में हूती संगठन के दूसरे ठिकानों पर एक और बार तगड़ा वार किया। ईरान बेस्ड इस संगठन ने नवंबर से एशिया और यूरोप के व्यापार के रास्ते को अपना निशाना बनाया हुआ है। अमेरिकी सेना के मुताबिक हाल ही में किया गया अटैक, हूती के लाल सागर, बाब एल मांदेब जलसंधि और एडन की खाड़ी में व्यापारी जहाजों को निशाना बनाने की सारी कोशिशों को उखाड़ फेंकेगा। USCENTCOM के कमांडर एरिक कुरिला ने कहा कि ईरान द्वारा समर्थित हूती आतंकवादी लगातार अंतर्राष्ट्रीय नाविकों और लाल सागर के दक्षिण और आस-पास के इलाकों की कमर्शियल शिपिंग लेन्स को निशाना बना रहे हैं।

व्यापारी जहाज निशाने पर

बीते हफ्ते अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में 150 मिसाइलें दागी थीं। यूएस मिलिट्री के मुताबिक बुधवार को हूती आतंकियों ने यमन से अमेरिकी जहाजों पर एडन की खाड़ी में हमला किया था। इस हादसे में किसी के भी चोटिल होने की सूचना नहीं है हालांकि हमले में थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

गाजा पट्टी में फिलीस्तीनियों पर हमले के खिलाफ जंग

यमन के ज्यादातर हिस्से को कंट्रोल करने वाले हूती आतंकियों का कहना है कि वो गाजा में फिलीस्तीनियों के साथ हुए हादसों का जवाब दे रहे हैं। बीते हफ्ते अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों के बाद फिर एक बार उन्होंने अपने हमलों को बढ़ाने की चेतावनी दी है। अमेरिकी सेना के हमलों के बाद भी हूती पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं और वो लगातार कमर्शियल और मिलिट्री जहाजों को निशाना बना रहे हैं। बुधवार को हूती कंट्रोल एरिया यमन से एक ड्रोन अटैक किया गया। इस अटैक में यूएस के M/V Genco Picardy द्वारा ऑपरेटेड जहाज मार्शल आइलैंड फ्लैग्ड को एडन की खाड़ी में नेस्तानबूद कर दिया गया। यूएस ने ईरान को हूतियों को हथियार सप्लाई ना करने की भी चेतावनी दी है।

Check Bounce: क्या आपको मिला चेक हो गया है बाउंस? तो जानिए आपके क्या हैं अधिकार


यूएस मिलिट्री का तेज एक्शन

17 जनवरी बुधवार के दिन पेंटागन प्रेस सेक्रेटरी मेजर जनरल पैट राइडर ने कहा कि भविष्य में हूतियों द्वारा और अटैक ना किए जाएं इसके लिए यूएस मिलिट्री एक्शन लेती रहेगी। हूती आतंकियों द्वारा 50 से ज्यादा देशों के जहाजों को निशाना बनाकर स्थिति को और खराब किया जा रहा है। हम इस क्षेत्र में अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं ताकि भविष्य में इन अटैक्स को रोका जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।