एशिया (Asia)  के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज चीन (China) के झोंग शानशान (Zhong Shanshan) ने अपने नाम कर लिया है। झोंग शानशान ने भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और चीन के जैक मा (Jack Ma) को पीछे छोड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया है।

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार झोंग शानशान की संपत्ति में इस साल भारी इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 70.9 बिलियन डॉलर से बढ़कर 77.8 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इसी के साथ वह धरती के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

झोंग शानशान का चीन में बोतल बंद पानी का बहुत बड़ा कोरोबार है। उनकी कंपनी चीन में बोतल बंद पानी के कारोबोर में नंबर एक होने का दावा करती है। चीन में ज्यादातर लोग स्वास्थ्य कारणों की वजह से नल का पानी नहीं पीते। माना जाता है कि उनकी कंपनी का चीन में काफी अच्छा नाम है। कंपनी ने अपने प्रारंभ में ही सार्वजनिक पेशकश से लगभग 1.1 बिलियन डॉलर जुटाए थे।

कोरोना महामारी के दौरान झोंग शानशान ने वैक्सीन कारोबार में भी कमद रख दिया है। वह Beijing Wantai Biological Pharmacy Co. Ltd. के चेयरमैन भी बन गए हैं। यह कंपनी वैक्सीन निर्माण के क्षेत्र में काम करती है। इस कंपनी को अप्रैल में ही सूचीबद्ध की गई है। यह कंपनी एक नामी मेडिकल कॉलेज के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन बनाने पर काम कर रही है। 

झोंग शानशान अक्सर मीडिया से दूरी बना कर रखते हैं और मीडिया को भी वह ज्यादा इंटरव्यू नहीं देते। उनका सार्वजनिक कार्यक्रमों में ज्यादा नहीं देखा जाता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।