Get App

जीवन के विभिन्न पड़ावों के लिए निवेश

इंटरनेशनल मनी मैटर्स के उदय धूत ने म्यूचुअल फंड में निवेश के जरिए निवेश लक्ष्यों को हासिल करने पर जानकारी दी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2011 पर 1:48 PM
जीवन के विभिन्न पड़ावों के लिए निवेश

29 जनवरी 2011

सीएनबीसी आवाज़


जीवन के अलग-अलग समय में अलग-अलग जरुरतें सामने आती रहती हैं। बच्चों की पढ़ाई, शादी, रिटायरमेंट आदि के लिए इकट्ठी पूंजी की जरुरत पड़ती है। इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बेहतर है कि कमाई के साथ विभिन्न निवेश माध्यमों में पैसे को निवेश किया जाए जिससे समय पर पूंजी मिल सके।


इंटरनेशनल मनी मैटर्स के सीओओ उदय धूत
ने म्यूचुअल फंड में निवेश करने के जरिए निवेश लक्ष्यों को हासिल करने के बारे में जानकारी दी।


20 साल में 60 लाख रुपये का लक्ष्य

उदय धूत के मुताबिक इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक अच्छे लार्जकैप फंड में निवेश करें। साथ ही एसआईपी के जरिए निवेश किया जा सकता है। फिडेलिटी इक्विटी फंड में 2500 रुपये की मासिक एसआईपी करें साथ ही सुंदरम सेलेक्ट फंड में भी हर महीने 2000 रुपये की एसआईपी कर सकते हैं।


उदय धूत के मुताबिक फिडेलिटी इक्विटी फंड में निवेश करने पर 15 फीसदी अनुमानित रिटर्न के हिसाब से 8 साल में 3 लाख रुपये मिल सकते हैं।


12 फीसदी रिटर्न के अनुमान से 15 साल बाद 10 लाख रुपये के लिए 2002 रुपये हर महीने लगाने होंगे और 20 साल बाद 15 लाख रुपये के लिए 1516 रुपये की मासिक एसआईपी करनी होगी। इसके लिए उदय धूत ने एचडीएफसी टॉप 200 फंड, डीएसपी ब्लैकरॉक स्मॉल एंड मिडकैप इक्विटी फंड, फिडेलिटी इक्विटी फंड के नाम सुझाए हैं।


उदय धूत के मुताबिक एमआईपी में सालाना 8-9 फीसदी से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। अगर 10 साल में 20 लाख रुपये हासिल करने का लक्ष्य है तो निवेश योजना में कुछ जोखिम उठाना पड़ेगा। अगर हर महीने 8500 रुपये का निवेश किया जाए तो  12 फीसदी रिटर्न के अनुमान से 10 साल में 20 लाख रुपये का लक्ष्य पाया जा सकता है।


उदय धूत के मुताबिक निवेश के साथ बीमा कराने पर भी ध्यान देना जरूरी है। अपने पोर्टफोलियो में बीमा विकल्प अवश्य शामिल रखें। साथ ही टैक्स बचाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं।


वीडियो देखें



सब समाचार

+ और भी पढ़ें