Get App

4 राज्यों के लिए रेड कलर वार्निंग, इन 20+ राज्यों में सुपर एक्टिव मानसून से होगा बारिश का तांडव, IMD ने जारी किया ये अलर्ट

IMD Red warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा वेदर बुलेटिन के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, उत्तर प्रायद्वीपीय, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सुपर एक्टिव मानसून की स्थिति बनी रहने वाली है। IMD ने देश के 4 प्रमुख राज्यों और क्षेत्रों के लिए अत्यधिक भारी बारिश की रेड कलर वॉर्निंग जारी की है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 2:47 PM
4 राज्यों के लिए रेड कलर वार्निंग, इन 20+ राज्यों में सुपर एक्टिव मानसून से होगा बारिश का तांडव, IMD ने जारी किया ये अलर्ट
देश के 20 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है

Active Monsoon Update: देश भर में मानसून का एक बार फिर अत्यंत आक्रामक और व्यापक रूप देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा वेदर बुलेटिन के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, उत्तर प्रायद्वीपीय, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सुपर एक्टिव मानसून की स्थिति बनी रहने वाली है। IMD ने देश के 4 प्रमुख राज्यों और क्षेत्रों के लिए अत्यधिक भारी बारिश की रेड कलर वार्निंग जारी की है। इसके अलावा देश के 20 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। आइए जानते हैं क्षेत्रवार विस्तृत मौसम पूर्वानुमान:-

इन 4 क्षेत्रों में रेड कलर वॉर्निंग, बरसेगी अत्यंत भारी बारिश

IMD की चेतावनी के मुताबिक देश के चुनिंदा हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। कोंकण और गोवा में आज 23 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। गुजरात क्षेत्र में 23 और 24 जुलाई के दौरान मूसलाधार से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 23 और 24 जुलाई को रेड अलर्ट के तहत भारी से अति भारी और अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र में 23 और 24 जुलाई को घाट और मध्यवर्ती इलाकों में अत्यंत भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

क्षेत्रवार विस्तृत मौसम पूर्वानुमान और चेतावनियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें