Get App

फाइनेंशियल प्लानिंग पर जरूरी सलाह

हेमंत रुस्तगी बता रहे हैं किस तरह करे फाइनेंशिय प्लानिंग ताकि भविष्य बने सके सुखी और सुरक्षित।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2011 पर 12:27 PM
फाइनेंशियल प्लानिंग पर जरूरी सलाह

22 अक्टूबर 2011

सीएनबीसी आवाज़


वाइज इंवेस्टा एडवाइजर के हेमंत रुस्तगी बता रहे हैं किस तरह करे फाइनेंशिय प्लानिंग ताकि भविष्य बने सके सुखी और सुरक्षित।

सवाल: मेरी उम्र 41 साल है, मैं 15 हजार रुपये प्रति महीने 15 साल के लिए निवेश करना चाहती हूं। किस तरह निवेश करू। वहीं 15 साल में कितनी रकम जमा हो जाएगी?

हेमंत रुस्तगी: 15 हजार रुपये प्रति महीने की बचत को डाइर्वसिफाइड और इक्विटी फंड में निवेश करें। इसमें निवेश से बेहतर रिटर्न कमाया जा सकता है। वहीं 15 साल तक 15 हजार रुपये प्रति महीने इन फंड्स में लगाकर 1.5 करोड़ रुपये तक जुटाए जा सकते हैं।

सवाल: मेरी उम्र 23 साल है मासिक आय 24 हजार रुपये है। पिता हृदय रोगी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं हैं। 15 रुपये प्रति महीने की बचत है। वहीं 1 लाख रुपये का बैंक बैलेंस है और 6 लाख रुपये की एफडी है। मैं किस तरह फाइनेंशियल प्लानिंग करूं?

हेमंत रुस्तगी: परिवार के एक मात्र कमाई करने वाले सदस्य होने के नाते सबसे पहले खुद के लिए 30-35 लाख रुपये का टर्म प्लान लें। वहीं परिवार के लिए फैमिली फ्लोटर प्लान लेना बेहतर रहेगा। बैंक में रखी 1 लाख रुपयों को इमरजेंसी फंड के लिए रहने दें। वहीं 6 लाख रुपये की एफडी बरकरार रखें। 15 हजार रुपये की मासिक बचत में से 6 हजार रुपये इक्विटी और बैलेंस्ड फंड में लगाएं। वहीं बचे हुए 9 हजार रुपये डेट फंड में लगाना बेहतर रहेगा।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें