Get App

रिटायरमेंट के लिए कहां करें निवेश

बढ़ती महंगाई और लंबी उम्र को देखते हुए रिटारमेंट प्लानिंग बेहद जरूरी हो गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2012 पर 6:03 PM
रिटायरमेंट के लिए कहां करें निवेश

हम लोग बच्चों की पढ़ाई, शादी, घर खरीदने के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग तो करते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग करना भूल जाते हैं। सही प्लानिंग न करने पर हम अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को मुश्किल में डाल देते हैं।

करियर की शुरुआत से ही हमें अपने रिटारमेंट के लिए बचत करनी शुरू कर देनी चाहिए। अपने रिटायरमेंट के लक्ष्य को पाने के लिए निवेश के सही विकल्पों को चुनना जरूरी है।

1. शेयर
लंबी अवधि के नजरिए से शेयर निवेश का सबसे बढ़िया विकल्प हैं। लेकिन शेयरों में सीधा निवेश करने के लिए वक्त और विशेषज्ञता की जरूरत पड़ती है।

अच्छे डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाने के लिए काफी पूंजी की जरूरत होती है। इन वजहों से छोटे निवेशक शेयर बाजार से दूर रहते हैं। हालांकि, ठीक से रिसर्च करके शेयरों में किया गया निवेश लंबी अवधि में अच्छे रिटर्न दे सकता है।

2. एंप्लॉइई प्रॉविडेंट फंड (ईपीएफ)
नौकरीपेशा लोगों के लिए ईपीएफ रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए अच्छा जरिया है। अनिवार्य निवेश होने की वजह से रिटायरमेंट के वक्त ईपीएफ से अच्छे खासे पैसे मिल सकते हैं।

ईपीएफ को ईईई स्टेटस दिया गया है, यानी ईपीएफ के निवेश, रिटर्न और मैच्योरिटी पर टैक्स नहीं लगता है। जरूरत पड़ने पर ईपीएफ से पैसा भी निकाला जा सकता है।

3. पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ)
लंबी अवधि के निवेश के लिए पीपीएफ भी बेहतरीन विकल्प है। ईपीएफ को भी पीपीएफ को भी ईईई स्टेटस दिया गया है। साथ ही, मैच्योरिटी के बाद 5-5 साल के ब्लॉक में निवेश बनाए रखने की सुविधा भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें