1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 नियम, गैस सिलेंडर से लेकर बिजली बिल भरना हो जाएगा महंगा

New Rules From 1st August 2024: हर महीने की पहली तारीख को कुछ बदलाव होते हैं। यहां आपको उन बदलावों के बारे में बता रहे हैं जो 1 अगस्त 2024 से लागू होने वाले हैं। इन बदलावों का असर आपकी पॉकेट पर पड़ने वाला है। 1 अगस्त को LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हो जाएगा

अपडेटेड Jul 26, 2024 पर 7:07 PM
Story continues below Advertisement
New Rules From 1st August 2024: हर महीने की पहली तारीख को कुछ बदलाव होते हैं।

New Rules From 1st August 2024: हर महीने की पहली तारीख को कुछ बदलाव होते हैं। यहां आपको उन बदलावों के बारे में बता रहे हैं जो 1 अगस्त 2024 से लागू होने वाले हैं। इन बदलावों का असर आपकी पॉकेट पर पड़ने वाला है। 1 अगस्त को LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हो जाएगा। साथ ही HDFC क्रेडिट कार्ड चार्जेस में भी बदलाव होने वाला है। यहां जाने 1 अगस्त से क्या होंगे बदलाव।

एलपीजी गैस सिलेंडर प्राइस

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतें तय होती है। 1 अगस्त को कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें तय होती है। बीते महीने सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें कम की थी। इस बार भी उम्मीद है कि सरकार गैस सिलेंडर की कीमतें तय करेगी।


HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड के नियमों में होगा बदलाव

किराए का पेमेंट करने के लिए CRED, Cheq, MobiKwik, Freecharge और अन्य ऐसी सर्विस का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ट्रांजेक्शन अमाउंट पर 1% चार्ज लगेगा, जो प्रति ट्रांजेक्शन ₹3000 तक सीमित होगा। फ्यूल ट्रांजेक्शन में प्रति ट्रांजेक्शन ₹15,000 से कम के ट्रांजेक्शन पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि, ₹15,000 से अधिक के ट्रांजेक्शन पर पूरी अमाउंट पर 1% चार्ज लगेगा, जो प्रति ट्रांजेक्शन ₹3,000 तक सीमित होगा।

यूटिलिटी ट्रांजेक्शन के नियमों में होगा बादल

₹50,000 से कम के ट्रांजेक्शन पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगाया जाएगा। ₹50,000 से अधिक के ट्रांजेक्शन पर पूरी अमाउंट पर 1% चार्ज लगेगा, जो प्रति ट्रांजेक्शन ₹3000 तक सीमित होगा। CRED, Cheq, MobiKwik और अन्य जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स के माध्यम से किए गए ट्रांजेक्शन पर 1% चार्ज लगेगा, जो प्रति ट्रांजेक्शन ₹3000 तक सीमित होगा। देर से पेमेंट चार्ज प्रोसेस को ₹100 से ₹1,300 तक की बकाया अमाउंट के आधार पर रिवाइज किया गया है। किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर पर ईजी-ईएमआई विकल्प का लाभ उठाने पर ₹299 तक ईएमआई प्रोसेसिंग चार्ज लगेगा। एचडीएफसी बैंक 1 अगस्त, 2024 से अपने Tata Neu Infinity और Tata Neu Plus क्रेडिट कार्ड में बदलाव लागू करेगा। 1 अगस्त 2024 से, टाटा न्यू इन्फिनिटी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के उपयोगकर्ताओं को टाटा न्यू यूपीआई आईडी का उपयोग करके किए गए योग्य यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 1.5% न्यूकॉइन्स मिलेंगे।

गूगल मैप ने किए नियमों में बदलाव, चार्जेस में 70% की कटौती

गूगल मैप (Google Maps) ने भारत में अपने नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जो 1 अगस्त 2024 से पूरे देश में लागू होंगे। कंपनी ने भारत में अपनी सेवाओं के चार्जेस को 70 फीसदी तक कम कर दिया है। इसके साथ ही, अब गूगल मैप अपनी सेवाओं के बदले में डॉलर की बजाय भारतीय रुपये में पैसे लेगा। हालांकि, यह बदलाव आम यूजर्स को प्रभावित नहीं करेगा क्योंकि उनके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया गया है।

अगस्त में बैंक हॉलिडे

अगस्त का महीना आने वाला है। साल 2024 में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। इनमें सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं। अगस्त महीने में वीकेंड के कारण बैंक छह दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा, सात दिनों की छुट्टी विभिन्न त्योहारों के कारण होगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

Paytm got approval: 5 महीने बाद फिर ₹500 के पार, इस सरकारी मंजूरी पर शेयर बने रॉकेट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 26, 2024 7:07 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।