1 मई से बदल जाएंगे बैंक, ATM और रेलवे से जुड़े 5 नियम, आपकी जेब पर पड़ेंगे भारी

New Rules from 1 May: अगले महीने की पहली तारीख 1 मई 2025 से कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये नियम आपके बैंक अकाउंट, ATM ट्रांजेक्शन, रसोई गैस की कीमतों से जुड़े हैं। इन बदलावों के बाद आम लोगों को अपने ट्रांजेक्शन और सर्विस को लेकर कुछ नियम मानने होंगे

अपडेटेड Apr 28, 2025 पर 3:17 PM
Story continues below Advertisement
New Rules from 1 May: अगले महीने की पहली तारीख 1 मई 2025 से कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं।

New Rules from 1 May: अगले महीने की पहली तारीख 1 मई 2025 से कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये नियम आपके बैंक अकाउंट, ATM ट्रांजेक्शन, रसोई गैस की कीमतों से जुड़े हैं। इन बदलावों के बाद आम लोगों को अपने ट्रांजेक्शन और सर्विस को लेकर कुछ नियम मानने होंगे। दो दिनों के बाद यानी 1 मई 2025 से कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधा आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की सुविधाओं पर असर डालेंगे। इसलिए जरूरी है कि आप पहले से इन नए नियमों के बारे में जान लें ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

1. एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा

1 मई से एटीएम से कैश निकालने पर फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। अब हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर 19 रुपये देने होंगे, जबकि अभी 17 रुपये लगते हैं। बैलेंस चेक करने पर भी 6 रुपये की जगह 7 रुपये देने होंगे। मतलब अगर आप बार-बार एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो जेब पर थोड़ा और भार बढ़ेगा।


2. रेलवे टिकट बुकिंग में भी बड़े बदलाव

रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। 1 मई से स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ जनरल डिब्बे में वेटिंग टिकट से सफर कर पाएंगे। साथ ही एडवांस टिकट बुकिंग की अवधि भी 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। किराए और रिफंड चार्ज भी बढ़ सकते हैं, जिससे यात्रा महंगी हो सकती है।

3. 11 राज्यों में लोकल ग्रामीण बैंकों का विलय

देश के 11 राज्यों में एक राज्य, एक आरआरबी योजना लागू की जाएगी। अब हर राज्य में सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को मिलाकर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा। इससे बैंकिंग सेवाएं बेहतर होंगी और ग्राहकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। ये बदलाव आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान में लागू होगा।

4. गैस सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं?

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। 1 मई को भी एलपीजी के दाम बढ़ या घट सकते हैं। अगर दाम बढ़े तो रसोई का बजट बिगड़ सकता है। हालांकि, सरकार ने अप्रैल में सभी सिलेंडर्स पर 50 रुपये बढ़ाये हैं।

5. एफडी और सेविंग अकाउंट के नियमों में बदलाव

फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में अभी और बदलाव देखने को मिल सकता है। RBI के दो बार रेपो रेट घटाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने सेविंग अकाउंट और एफडी पर ब्याज दरों को घटाया है। ये आगे भी देखने को मिल सकता है।

Bank Holiday: कल मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 29 अप्रैल की छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।