अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो जल्द ही डेबिट कार्ड, क्रेडिट से पेमेंट करने पर प्रक्रिया थोड़ा लंबी खिंच सकती है। इसके साथ ही सारी डिटेल आपको याद रखना होगा।

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो जल्द ही डेबिट कार्ड, क्रेडिट से पेमेंट करने पर प्रक्रिया थोड़ा लंबी खिंच सकती है। इसके साथ ही सारी डिटेल आपको याद रखना होगा।
दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India-RBI) जल्द ही ग्राहकों के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते समय सभी कार्ड की डिटेल भरना जरूरी कर सकता है।
इसका मतलब यह है कि अगर कोई व्यक्ति कुछ प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदना चाहता है, तो उसे ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए हर बार 16 अंकों का कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और CVV दर्ज करना होगा। RBI की इस नई गाइडलाइंस का मकसद यह है कि ग्राहकों के कार्ड की जानकारी सुरक्षित रहे। ग्राहकों को CVV नंबर भरना होगा और ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए उनके बैंक द्वारा OTP भेजा जाएगा।
नई गाइडलाइन के मुताबिक, कस्टमर को किसी भी ऑनलाइन पेमेंट के समय अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड का पूरा नंबर या CVV डिटेल याद करके डालना होगा। नहीं तो पेमेंट संभव नहीं होगा। इससे ग्राहकों की कोई भी संवेदनशील जानकारी इन इंटरनेट कंपनियों के पास सेव नहीं होगी और पेमेंट गेटवे में भी कोई डेटा स्टोर नहीं हो सकेगा।
यह नई गाइडलाइंस अगले साल जनवरी में लागू होने की संभावना है। इस नई गाइडलाइंस के बाद मर्चेंट जैसे कि एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड के नंबर को स्टोर कर नहीं रखा जा सकेगा।
बता दें कि मौजूदा समय में ऑनलाइन पेमेंट से पहले ग्राहकों को हर बार क्रेडिट-डेबिट कार्ड का नंबर नहीं भरना होता है। आप चाहे तो मर्चेंट के प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड डिटेल, जैसे नाम, कार्ड संख्या, वैलिडिटी जैसी तमाम डिटेल को सेव कर सकते हैं। पेमेंट से पहले आपको सिर्फ CVV और OTP भरना होता है। पेमेंट की प्रक्रिया आसान और सरल है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।