₹2000 का नोट बदलना भूल गए! अब भी है मौका, जानिए कहां-कहां अब बदल सकते हैं नोट
RBI 19 Regional Office: 2000 रुपये के नोट को जमा करने या बदलने की डेडलाइन 7 अक्टूबर 2023 थी, जो निकल चुकी है। हालांकि, आप अभी भी 2,000 रुपये के बैंकनोट बदल सकते हैं। कोई भी व्यक्ति RBI के रिजनल ऑफिस में 2,000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने उन डिपार्टमेंट की लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 4:37 PM
कोई भी व्यक्ति RBI के रिजनल ऑफिस में 2,000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं।
RBI 19 Regional Office: 2000 रुपये के नोट को जमा करने या बदलने की डेडलाइन 7 अक्टूबर 2023 थी, जो निकल चुकी है। हालांकि, आप अभी भी 2,000 रुपये के बैंकनोट बदल सकते हैं। कोई भी व्यक्ति RBI के रिजनल ऑफिस में 2,000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने उन डिपार्टमेंट की लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी, जहां आप ये नोट बदल या जमा कर सकते हैं। RBI के 30 सितंबर के नोटिफिकेशन के मुताबिक 2,000 रुपये का नोट 7 अक्टूबर के बाद भी इन 19 रिजनल ऑफिसों में बदले जा सकते हैं।
अब आम लोग बैंक में जाकर 2,000 रुपये के नोट जमा या बदल नहीं सकते हैं। अब ये काम RBI के 19 रिजनल ऑफिसों में किया जा सकता है। यहां आप 20,000 रुपये तक के ही 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैं। यहां आपको उन 19 रिजनल ऑफिसों के एड्रेस बता रहे हैं जहां आप 2,000 रुपये का नोट जमा या बदल सकते हैं। यहां जाने से पहले आरबीआई की वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें।
अहमदाबाद
जनरल मैनेजर भारतीय रिजर्व बैंक, Issue Department, सेकेंड फ्लोर, गांधी ब्रिज के पास अहमदाबाद 380014
बंगलुरु
ऑफिस इन्चार्ज, कन्ज्यूमर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन सेल, , भारतीय रिजर्व बैंक