31 December 2023 Deadline: दिसंबर का महीना खत्म होने में तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है। साल पूरा होने से पहले आपको पैसे से जुड़े कई काम निपटाने हैं। वरना, नए साल के पहले दिन ही सरदर्द होने लगेगा। बेहतर होगा कि नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट साइन करने, डीमैट-MF अकाउंट में नॉमिनी बनाने, सस्ते में होम लोन लेने जैसे ऑफर, UPI आइडी एक्टिव करने का काम 31 दिसंबर से पहले कर लें।
बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर करना है साइन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम बैंक को 31 दिसंबर 2023 तक पूरा करना है। अगर आपका भी किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।
SBI होम लोन रेट (SBI Home Loan Interest Rate)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। अभी बैंक अपने ग्राहकों को 0.17 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40 प्रतिशत सालाना की दर से होम लोन दे रहा है। SBI होम लोन को लेकर फेस्टिव ऑफर चल रहा है। इसमें ग्राहकों को होम लोन पर 65 आधार अंक यानी 0.65 फीसदी की छूट दी जा रही है। यह छूट नियमित होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास और अपॉन घर पर लागू है। आप SBI की इस छूट का फायदा 31 दिसंबर 2023 तक उठा सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव ऑफर
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन शुरू कर चुका है। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक चलाएगा। इस कैंपेन के तहत बैंक ने बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन पर फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है।
देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI की अमृत कलश योजना स्पेशल FD स्कीम है। इसमें निवेश करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। बैंक इस पर 7.10% ब्याज दे रहा है।
एमएफ, डीमैट नॉमिनी के लिए अंतिम तिथि
मौजूदा डीमैट अकाउंटहोल्डर, म्यूचुअल फंड यूनिट धारकों के लिए नॉमिनी का ऑप्शन देने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है।
31 दिसंबर 2023 के बाद बंद हो जाएगी आईडी
अगर आपकी भी ऐसी कोई UPI आईडी है जिसे आपने पिछले एक साल में इस्तेमाल नहीं किया है तो उसे एक्टिवेट कर लें। यानी, उस आईडी का इस्तेमाल करके ट्रांजेक्शन को पूरा कर लें। हालांकि, यूपीआई आईडी को डी-एक्टिवेट करने से पहले बैंक आपको ई-मेल या मैसेज के जरिये नोटिफिकेशन भेजेगा। आपको भी अपने UPI आईडी के स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा।