31 December 2023: साल के अंत तक कई बैंक होम लोन, होम लोन प्रोसेसिंग, कार लोन और एफडी जैसी कई योजनाएं चलाते हैं। ताकि, बैंक साल के अंत तक ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित कर सकें। कई बार ऐसा होता है कि बैंक फेस्टिव टाइम यानी दिवाली से पहले होम लोन पर ऑफर शुरू करते हैं और उसे साल के अंत यानी 31 दिसंबर तक जारी रखते हैं। यहां बैंकों के ऐसे ही ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं जिनका फायदा आप साल खत्म होने से पहले उठा सकते हैं।
31 दिसंबतर तक उठाएं बैंकों के ऑफर्स के फायदे
SBI होम लोन रेट (SBI Home Loan Interest Rate)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। बैंक अपने ग्राहकों को 0.17 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40 प्रतिशत सालाना की दर से होम लोन दे रहा है। SBI होम लोन को लेकर फेस्टिव ऑफर 31 दिसंबर तक चल रहा है। इसमें ग्राहकों को होम लोन पर 65 आधार अंक यानी 0.65 फीसदी की छूट दी जा रही है। यह छूट नियमित होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, सैलरी क्लास और अपॉन घर पर लागू है। SBI छूट का फायदा उठाने के लिए सिर्प 6 दिन यानी 31 दिसंबर 2023 तक का ही समय है।
बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव ऑफर
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन शुरू किया था। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक ही वैलिड है। स्पेशल ऑफर के तहत बैंक ने बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन पर फेस्टिव ऑफर दे रहा है।
देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI की अमृत कलश योजना स्पेशल FD स्कीम है। SBI के मुताबिक बैंक की अमृत कलश स्पेशल एफडी योजना में निवेश करने वाले आम नागरिकों को 7.10% ब्याज दर मिलेगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की ब्याज दर दी जाएगी। इस योजना में निवेश 31 दिसंबर 2023 तक कर सकते हैं। SBI 'अमृत कलश' योजना की खास बात है कि इसमें 400 दिनों एफडी पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
IDBI FD स्कीम अमृत महोत्सव
आईडीबीआई बैंक ने अमृत महोत्सव एफडी में निवेश की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 है। आईडीबीआई बैंक 375 दिनों और 444 दिनों की दो स्पेशल एफडी अमृत महोत्सव चला रहा है। आईडीबीआई बैंक नियमित ग्राहकों NRI और NRO ग्राहकों को 444 दिनों के लिए अमृत महोत्सव एफडी योजना में निवेश करने पर 7.15% की ब्याज दर से इंटरेस्ट दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.65% की दर से ब्याज मिल रहा आईडीबीआई बैंक 375 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी में निवेश करने वाले बुजुर्गों को 7.65% ब्याज दे रहा है। वहीं, नियमित ग्राहकों, NRI और NRO ग्राहकों को 375 दिनों की एफडी पर 7.10% का ब्याज दे रहा है। साथ ही समय से पहले पैसे निकालने या बंद करने का ऑप्शन भी देता है।