Get App

5 Days working in Bank: दिसंबर से बैंकों में होगा 5 दिन काम! बैंक ब्रांच खुलने और बंद होने का ये होगा नया टाइम

5 Days Working in Bank: बैंक कर्मचारी लंबे समय से हफ्ते में पांच दिन वर्किंग करने की मांग काफी समय से कर रहे हैं। सरकार हरी झंडी देती है तो इस साल के अंत तक उनकी यह मांग पूरी हो सकती है। भारतीय बैंक संघ (IBA) और कर्मचारी यूनियनों के बीच इस मुद्दे पर एक समझौता हो चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 6:24 PM
5 Days working in Bank: दिसंबर से बैंकों में होगा 5 दिन काम! बैंक ब्रांच खुलने और बंद होने का ये होगा नया टाइम
5 Days Working in Bank: बैंक कर्मचारी हफ्ते में सिर्फ पांच दिन काम करेंगे और शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी।

5 Days Working in Bank: बैंक कर्मचारी लंबे समय से हफ्ते में पांच दिन वर्किंग करने की मांग काफी समय से कर रहे हैं। सरकार हरी झंडी देती है तो इस साल के अंत तक उनकी यह मांग पूरी हो सकती है। भारतीय बैंक संघ (IBA) और कर्मचारी यूनियनों के बीच इस मुद्दे पर एक समझौता हो चुका है। अब सिर्फ सरकार की मंजूरी का इंतजार है, जो दिसंबर 2024 तक मिलने की उम्मीद है। अगर यह मंजूरी मिल जाती है, तो बैंक कर्मचारी हफ्ते में सिर्फ पांच दिन काम करेंगे और शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी।

सरकार की मंजूरी का इंतजार

इस फैसले को लेकर IBA और बैंक यूनियनों के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर पहले ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। दिसंबर 2023 में हुए इस समझौते में सरकारी और निजी बैंक दोनों शामिल थे। इसके बाद 8 मार्च 2024 को IBA और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन के बीच एक ज्वाइंट नोट पर भी हस्ताक्षर हुए, जिसमें 5 दिन वर्किंग और वीकेंड पर छुट्टी की रूपरेखा तय की गई। हालांकि, यह बदलाव सरकार की मंजूरी पर निर्भर करता है।

RBI की भूमिका भी महत्वपूर्ण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें