Get App

9 लाख बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! हफ्ते में 5 दिन वर्किंग के साथ बढ़ सकती है सैलरी

साल 2024 में बैंक कर्मचारियों के लिए अहम बदलाव वाला साबित हो सकता है। अगर वित्त मंत्रालय सहमति दे देता है तो जून तक बैंकों को 5 दिन वर्किंग के साथ सैलरी हाइक भी हो सकता है। बैंक कर्मचारी यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाली एसोसिएशन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर बैंकों में पांच दिन वर्किंग वाले हफ्ते की सिफारिश की

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2024 पर 12:09 PM
9 लाख बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! हफ्ते में 5 दिन वर्किंग के साथ बढ़ सकती है सैलरी
Bank Employees: साल 2024 बैंक कर्मचारियों के लिए अहम बदलाव वाला साबित हो सकता है।

साल 2024 में बैंक कर्मचारियों के लिए अहम बदलाव वाला साबित हो सकता है। अगर वित्त मंत्रालय सहमति दे देता है तो जून तक बैंकों को 5 दिन वर्किंग के साथ सैलरी हाइक भी हो सकता है। बैंक कर्मचारी यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाली एसोसिएशन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर बैंकों में पांच दिन वर्किंग वाले हफ्ते की सिफारिश की है। अभी बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। भारत में साल 2015 में बनाए समझौते के मुताबिक हर रविवार और दूसरे, चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

बैंकों में होगा 5 दिन वर्किंग

अपने प्रस्ताव में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने भरोसा दिलाया है कि पांच दिन वर्किंग की मंजूरी मिलने से कुल बैंकिंग खर्च में कमी नहीं होगी। ग्राहकों के लिए कुल बैंकिंग घंटों या कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कुल कामकाजी घंटों में कोई कमी नहीं आएगी। यह रुख भारतीय बैंक संघ के साथ बनी सहमति के मुताबिक है।

हफ्ते में मिलेंगी 2 छुट्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें