Money Saving Tips: अपने खर्चों का ध्यान रखना कोई आसान काम नहीं है। जैसे-जैसे महंगाई के कारण कीमतें बढ़ती हैं, पैसे बचाना उतना मुश्किल हो जाता है। किराने के सामान से लेकर फ्यूल तक, बच्चों की पढ़ाई से लेकर इमरजेंसी खर्च के लिए बजट बनाए रखना भी कठिन हो जाता है। आप कुछ आसान टिप्स का फायदा उठा सकते हैं जो आपके खर्चों को कम करने और आपकी सेविंग को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। पैसे बचाने के लिए यहां कुछ टिप्स दिये गए हैं जिसके जरिये आप अपना काफी पैसा बचा सकते हैं।
बिना जरूरी वाले खर्चों को करें कंट्रोल
पैसा बचाते समय याद रखने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी तरह के अनावश्यक खर्च से बचें। बेहतर होगा कि आप अपने मंथली खर्चों की एक लिस्ट बना लें और उसमें जो भी फालतू खर्च हो उसे पहचान कर उसे खत्म कर दें। जैसे किसी अखबार को रोजाना घर मंगाने की जगह आप इसे ऑनलाइन भी पढ़ सकते हैं।
एंटरटेनमेंट पर कम करें खर्च
सेविंग करते समय इस बात पर ध्यान दें कि आप मनोरंजन पर कितना खर्च करते हैं। यदि आप बार-बार फिल्में देखने जा रहे हैं, तो आपको ऐसा करना बंद करने की जरूरत नहीं है, लेकिन आप कुछ समय के लिए सस्ते विकल्प तलाश कर सकते हैं। यदि आप सिनेमाघरों में जाना पसंद करते हैं, तो महीने में एक बार जाने पर विचार करें और अपनी लागत कम करने के लिए पॉपकॉर्न या फूड लेने से बचें। लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन पर भी काफी पैसे खर्च करते हैं। उन सभी की सदस्यता लेने के बजाय, केवल उन्हीं की सदस्यता लें जिन्हें आप नियमित रूप से देखते हैं।
बाहर खाने पर ज्यादा पैसे खर्च न करें
हमारे दरवाजे तक गर्म खाना पहुंचाने वाले डिलीवरी ऐप्स की मदद से लाइफ काफी आसान हो गई है। हालांकि, इससे कैसे हमारे पैसे कम हो रहे हैं या ये कहें कि आपके बटुए में छेद कर देती है। दो सप्ताह में एक रात के लिए अपने बाहर खाना खाने की आदत को कम करें। इससे आपको काफी पैसे बचाने में मदद मिलेगी। यदि आपको खाना बनाने में परेशानी है तो अपने घर के लोगों, पार्टनर या परिवार के लोगों को इसमें शामिल करें।
कार रखना काफी महंगा है। आपको न केवल कार के लिए पेमेंट करना होगा, बल्कि आपको उसकी मेंटेंनेंस पर पैसा खर्च करना होगा। आपको पेट्रोल या डीजल, इंश्योरेंस और पार्किंग चार्ज पर पैसा खर्च करना होगा। अगर आपके पास पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऑप्शन है जो कार न लें। इससे काफी पैसा बच जाएगा।
अपने घर का साइज छोटा करें
यदि आप एक बड़े घर में रहते हैं, तो इसमें बहुत सारे खर्च भी आएंगे। जैसे कि बड़े घर के लिए काम वाली नौकरानी का खर्च भी ज्यादा आएगा। चाहे आप किराए पर घर रखते हों या आपके पास घर हो, आप इसका साइज छोटा रखकर पैसा बचा सकते हैं।