नोएडा में आएगा ताज होटल! होटल के ऊपर बनेंगे 5 सितारा सर्विस अपार्टमेंट, क्या होगी खासियत

Taj Hotel in Noida: नोएडा के सेक्टर 129 में एक बेहद खास और लग्जरी प्रोजेक्ट आने वाला है, जो रियल एस्टेट और होटल इंडस्ट्री का अनोखा मेल होगा। यहां Taj होटल के ऊपर 74 अल्ट्रा-लग्जरी सर्विस्ड अपार्टमेंट बनाए जाएंगे

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 2:00 PM
Story continues below Advertisement
Taj Hotel in Noida: नोएडा के सेक्टर 129 में एक बेहद खास और लग्जरी प्रोजेक्ट आने वाला है, जो रियल एस्टेट और होटल इंडस्ट्री का अनोखा मेल होगा।

Taj Hotel in Noida: नोएडा के सेक्टर 129 में एक बेहद खास और लग्जरी प्रोजेक्ट आने वाला है, जो रियल एस्टेट और होटल इंडस्ट्री का अनोखा मेल होगा। यहां Taj होटल के ऊपर 74 अल्ट्रा-लग्जरी सर्विस्ड अपार्टमेंट बनाए जाएंगे, जहां रहने वाले लोगों को 5-स्टार होटल जैसी सर्विस मिलेंगी।

यह प्रोजेक्ट नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनाया जा रहा है और इसे गुलशन ग्रुप और इंडियन होटल्स कंपनी (Taj) मिलकर डेवलप कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह होटल इलाके का सबसे ऊंचा होटल होगा और इसके ऊपर बने अपार्टमेंट भी NCR के सबसे ऊंचे रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में शामिल होंगे।

क्या खास होगा इस प्रोजेक्ट में


इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका सर्विस्ड अपार्टमेंट मॉडल है। यानी यहां रहने वाले लोगों को होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें कई सर्विस शामिल होगी।

24 घंटे रूम सर्विस

हाउसकीपिंग

सिक्योरिटी और कंसीयर्ज सर्विस

इससे लोग अपने घर में रहते हुए भी होटल जैसा अनुभव ले सकेंगे।

कितनी होगी कीमत

इस प्रोजेक्ट में करीब 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। अभी कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि एक अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।

प्रोजेक्ट

नीचे के 17 फ्लोर में Taj होटल होगा

ऊपर के 34 फ्लोर में 74 लग्जरी अपार्टमेंट बनाए जाएंगे

हर अपार्टमेंट करीब 7,500 वर्ग फुट का होगा, यानी काफी बड़ा और स्पेसियस रहेगा।

मिलेंगी ये सुविधाएं

स्विमिंग पूल और इन्फिनिटी पूल

जिम और हेल्थ क्लब

टेरेस गार्डन

बच्चों के खेलने की जगह

प्राइवेट क्लब और लाउंज

मल्टी-लेवल पार्किंग

वहीं होटल में 150 कमरे, रेस्टोरेंट, बार, बड़ा बैंक्वेट हॉल और मीटिंग रूम जैसी सुविधाएं भी होंगी।

क्या है खरीदारों के लिए मतलब

यह प्रोजेक्ट खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो लग्जरी लाइफस्टाइल और होटल जैसी सुविधाओं के साथ रहना चाहते हैं। साथ ही यह निवेश के लिहाज से भी प्रीमियम सेगमेंट में बड़ा मौका माना जा रहा है। कुल मिलाकर यह प्रोजेक्ट नोएडा और पूरे NCR में लग्जरी रहने के नए ट्रेंड की शुरुआत कर सकता है, जहां घर और होटल का अनुभव एक साथ मिलेगा।

HDFC Bank News: क्या एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत है? जानिए एक्सपर्ट्स का क्या है कहना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।