क्या 10, 20, 100 और 500 रुपये के स्टार मार्क वाले नोट फेक हैं? RBI ने कही ये बात

500 Rupee Note Holder: देशभर में करेंसी नोटों को लेकर तरह-तरह की खबरें सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में सरकार ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का फैसला किया है। इस बीच आरबीआई ने एक अहम बयान जारी किया है

अपडेटेड Jul 29, 2023 पर 4:53 PM
केंद्रीय बैंक ने 'स्टार' चिन्ह वाले 10, 20, 100 और 500 रुपये के नोट को लेकर एक अहम बयान जारी किया है।

500 Rupee Note Holder: देशभर में करेंसी नोटों को लेकर तरह-तरह की खबरें सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में सरकार ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का फैसला किया है। इस बीच आरबीआई ने एक अहम बयान जारी किया है। केंद्रीय बैंक ने 'स्टार' चिन्ह वाले 10, 20, 100 और 500 रुपये के नोट को लेकर एक अहम बयान जारी किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को 'स्टार' वाले नोटों के लिए कहा है कि ये नोट वैलिड हैं।

स्टार वाले नोट क्यों जारी किये जाते हैं?

गलत छपे नोटों की जगह छपे नोटों में स्टार का चिन्ह दिया जाता है। इन नोटों में सीरियल नंबर की जगह स्टार का चिन्ह लगा होता है। आरबीआई ने कहा कि नोटों के बंडल में गलत तरीके से छपे नोटों को स्टार चिन्ह वाले नोटों से बदला जा रहा है।


क्या ये नोट मान्य हैं? 

सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट और मैसेज आ रहे थे। इन मैसेज में नंबर पैनल पर स्टार के निशान वाले नोटों की वैलिडिटी को लेकर चिंता जताई गई थी। आरबीआई ने एक बयान जारी कर इस चिंता को दूर कर दिया है। आरबीआई ने कहा है कि स्टार मार्क वाला नोट अन्य वैध नोटों की तरह ही चलन में रहेंगे। किसी नोट पर स्टार का निशान यह दिखाता है कि नोट में बदलाव किया गया है या उसे दोबारा छापा गया है। आरबीआई ने यह साफ कर दिया है।

30 सितंबर तक नोट बदलने की छूट

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 2,000 रुपये के नोट धारक या तो इसे अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं या बैंक में बदल सकते हैं। बैंकों को 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। आरबीआई ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 30 सितंबर की डेडलाइन तक 2000 रुपये के ज्यादातर नोट वापस आ जायेंगे।

मार्केट आउटलुक: मार्केट ब्रेड्थ से मिल रहे कंसोलीडेशन के संकेत, लेकिन लंबी अवधि में तेजी आने के संकेत कायम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।