क्या आप भी गर्मियों की छुट्टी में बच्चों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हिमाचल की इन 7 जगहों पर जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की ये जगह टूरिस्टों के बीच काफी फेमस है और यहां गर्मी की छुट्टियों में यहां सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। यहां घूमने के लिए परिवार के लिहाज से पहाड़, लोकल मार्केट और शहर की भागदौड़ से शांति मिलेगी। यहां दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए कुछ दिन के लिए निकला जा सकता है। यहां होटल के लिए अगर आप अभी से बुकिंग करा लेंगे तो आपको बजट में सब मिल जाएगा। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश की इन बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में..
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा वैली में पालमपुर हिल स्टेशन है। यह अपनी हरियाली, पहाड़ों और अच्छे नजारों के लिए फेमस है। यहां चाय के बागान, जंगल और धौलाधार रेंज देखने को मिलेंगे। गर्मी की छुट्टियों में ये घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यहां आकर आप रिफ्रेश हो जाएंगे। यहां पीक सीजन में होटल महंगे होते हैं तो बेहतर होगा कि बुकिंग पहले से करा लें।
हिमाचल प्रदेश में डलहौजी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां का मौसम गर्मी के समय काफी खुशनुमा होता है। यहां की ग्रीनरी टूरिस्ट को पसंद आती है। यहां ट्रेन और वॉल्लो बस के जरिए आसानी से जाया जा सकता है। इस बार गर्मी के सीजन में डलहौजी का रूख जरूर कर सकते हैं। यहां पीक सीजन में अच्छे होटल मिलना मुश्किल होता है, तो बेहतर होगा कि बुकिंग पहले करा लें।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती वैली है। यह जगह एडवेंचर ढूंढने वालों और कैंपिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। वहीं, पहाड़ों के बीच बसा मनाली हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहरों में से एक हैं। मनाली जाकर आप यहां के मौसम, पहाड़ और मैगी में खो जाएंगे। मनाली के लिए ट्रेन और बसें दोनो चलती हैं।
हिमाचल में धर्मशाला, शिमला और रानीखेत घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन है। हालांकि, ये सभी हिमाचल के अलग-अलग जिलों में है। यहां ट्रेन या वॉल्वो बस से पहुंचा जा सकता है।