New Year: साल 2023 खत्म हो चुका है। 31 दिसंबर 2023 पैसे से जुड़े कई काम निपटाने थे जिसमें बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करना शामिल था। इसके अलावा निवेश के कई ऑप्शन भी थे। डीमैट-MF अकाउंट में नॉमिनी बनाने का आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 थी, जिसे आगे बढ़ा दिया है। यहां आपको उन कामों की लिस्ट बता रहे हैं जिनकी डेडलाइन आगे बढ़ा दी गई हैं और कुछ की डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई गई है।
31 दिसंबर 2023 – ITR फाइलिंग – नहीं बढ़ी डेडलाइन
वित्त वर्ष 2002-23 के लिए आपका इनकम टैक्स रिटर्न पेंडिंग है या आपको अपने मूल ITR में किसी तरह की गड़बड़ी का पता चला है, तो आप 31 दिसंबर से पहले रिटर्न भरना या रिवाइज कर सकते थे। सरकार ने इस डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया है।
बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन - नहीं बढ़ी डेडलाइन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम बैंक को 31 दिसंबर 2023 तक पूरा करना था। हालांकि, इसकी डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई गई है।
SBI होम लोन रेट - नहीं बढ़ी डेडलाइन
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। अभी बैंक अपने ग्राहकों को 0.17 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस के साथ 8.40 प्रतिशत सालाना की दर से होम लोन दे रहा था। SBI होम लोन को लेकर फेस्टिव ऑफर चल रहा था, जो 31 दिसंबर 2023 तक थी। इसे आगे नहीं बढ़ाया गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव ऑफर - नहीं बढ़ी डेडलाइन
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन शुरू किया था। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक थी। इसे आगे नहीं बढ़ाया गया है।
UPI आईडी – नहीं बढ़ी डेडलाइन
अगर आपकी भी ऐसी कोई UPI आईडी है जिसे आपने पिछले एक साल में इस्तेमाल नहीं किया है, वह अभ बंद हो गई होगी। यूपीआई आईडी के लेकर डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई गई है।
आगे बढ़ गई हैं ये डेडलाइन
देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI की अमृत कलश योजना स्पेशल FD स्कीम है। इसमें निवेश करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2024 है।। बैंक इस पर 7.10% ब्याज दे रहा है।
एमएफ, डीमैट नॉमिनी के लिए अंतिम तिथि
मौजूदा डीमैट अकाउंटहोल्डर, म्यूचुअल फंड यूनिट धारकों के लिए नॉमिनी का ऑप्शन देने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 30 जून 2024 कर दिया गया है।