2023 Auto sales : मारुति ने बनाया 1 साल में 20 लाख वाहन बेचने का रिकॉर्ड, हुंडई और एमजी मोटर की बिक्री बढ़ी

Auto sales : हुंडई मोटर्स ने 2023 में कुल 7,65,786 गाड़ियों की बिक्री की। इस अवधि में कंपनी की बिक्री में साल-दर-साल 9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। एमजी मोटर ने 2023 में कुल 56,902 गाड़ियां बेंची। इस अवधि में कंपनी की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

अपडेटेड Jan 01, 2024 पर 5:58 PM
Auto sales : दिसंबर 2023 में आयशर मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल बिक्री में सालाना आधार पर 11.1 फीसदी की बढ़त हुई है। इस अवधि में कंपनी ने 8,026 कमर्शियल वाहन बेचे हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Auto sales : घरेलू कार की बिक्री में 2023 में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। वाहन बनाने वाली कंपनियों ने 2022 की तुलना में 2023 में काफी ज्यादा वाहन बेचे हैं। त्योहारी मांग के दम पर सितंबर 2023 में कार की बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। बिक्री में ये तेजी नवंबर और दिसंबर में भी जारी रही। कुल मिलाकर यह पूरा साल भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए जोरदार रहा।

    हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors): हुंडई मोटर्स ने 2023 में कुल 7,65,786 गाड़ियों की बिक्री की। इस अवधि में कंपनी की बिक्री में साल-दर-साल 9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। 2022 में, कंपनी ने कुल 7,00,811 गाड़िया ही बेचीं थी। इसने एक कैलेंडर वर्ष में 2023 अब तक की सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री दर्ज की। 2022 के 1,48,300 यूनिट की तुलना में 2023 में इसका निर्यात भी सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 1,63,675 यूनिट पर रहा।

    एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India): एमजी मोटर ने 2023 में कुल 56,902 गाड़ियां बेंची। इस अवधि में कंपनी की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जिसमें से लगभग 25 फीसदी बिक्री इलेक्ट्रिक सेगमेंट में दर्ज की गई। कंपनी की फ्लैगशिप Comet EV की अब तक 20,000 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। कंपनी ने कहा कि 18 फीसदी की बढ़त के साथ लगातार चौथे वर्ष इसकी बिक्री बढ़ी है।


    मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India): दिसंबर 2023 में 1,37,551 यूनिटों की बिक्री के साथ मारुति ने साल 2023 में अपनी कुल बिक्री में 1.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। लेकिन यह सब इतना निराशाजनक नहीं है। कंपनी ने बताया है कि उसने कैलेंडर वर्ष 2023 में 20 लाख गाड़ियों की सालाना बिक्री का प्रतिमान पार कर लिया है। इसमें किसी एक कैलेंडर ईयर में 2,69,046 यूनिटों की अब तक का सबसे ज्यादा का निर्यात आंकड़ा भी शामिल है। ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित एंट्री-लेवल मिनी कारों की बिक्री 2022 के 9,765 यूनिट्स की तुलना में कम होकर 2023 में 2,557 यूनिट पर आ गई।

    Market outlook:बाजार में आज दिखी मुनाफावसूली, जानिए 02 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल?

    महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra): महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने दिसंबर 2023 में 60,188 गाड़ियों की बिक्री की। दिसंबर में कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़त हुई है। । एमएंडएम के अध्यक्ष, ऑटोमोटिव डिवीजन विजय नाकरा ने कहा, "हमें कुछ सेगमेंट में सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हम इन चुनौतियों से निपटने लिए अपने सप्लायर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

    दिसंबर में कंपनी की पैसेंजर वाहन की बिक्री 35,174 इकाई रही। इसमें सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी की यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 24 फीसदी की बढ़त हुई है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में कुल 35,171 यूटिलिटी वाहन बेचे हैं।

    दिसंबर 2023 में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधरा पर 17 फीसदी कम रही है। कंपनी ने कहा कि ट्रैक्टर निर्यात भी 31 फीसदी कम होकर 1,110 यूनिट रहा है जो एक साल पहले इसी महीने में 1,603 यूनिट रहा था।

    आयशर मोटर्स (Eicher Motors): दिसंबर 2023 में आयशर मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल बिक्री में सालाना आधार पर 11.1 फीसदी की बढ़त हुई है। इस अवधि में कंपनी ने 8,026 कमर्शियल वाहन बेचे हैं। दिसंबर 2023 में आयशर ब्रांडेड ट्रकों और बसों की कुल 7,468 यूनिटें बेची गई हैं। दिसंबर 2023 में आयशर ब्रांडेड ट्रकों और बसों का निर्यात दिसंबर 2022 के 332 यूनिट्स के मुकाबले 3.3 फीसदी घटकर 321 यूनिट रहा है।

    बजाज ऑटो (Bajaj Auto): कंपनी ने दिसंबर 2023 में कुल 3,26,806 वाहनों की बिक्री की है। इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 16 फीसदी की बढ़त हुई है। दिसंबर 2023 में कंपनी की कुल दोपहिया वाहन की बिक्री में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। दोपहिया वाहनों का निर्यात दिसंबर 2023 में 1,24,631 यूनिट पर पहुंच गया, जो दिसंबर 2022 में 1,21,499 यूनिट रहा था। कंपनी ने बताया है कि दिसंबर 2023 में उसकी कुल कमर्शियल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 43,805 यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने दिसंबर 2022 में कुल 34,462 कमर्शियल वाहन बेचे थे।

    टोयोटा किर्लोस्लर मोटर (Toyota Kirloslar Motor): कंपनी ने 2023 में कुल 2,33,346 वाहन बेचे हैं। इस अवधि में कंपनी की थोक बिक्री में 46 फीसदी की बढ़त हुई है। 2023 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 2,21,356 वाहन बेचे हैं। साल 2023 में कंपनी 11,984 वाहनों की निर्यात किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।