7th Pay commision-DA Hike: बैंक कर्मचारियों की सैलरी इस महीने से बढ़ सकती है। बैंक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA बढ़ाकर 27.79 फीसदी कर दिया गया है। पिछली तिमाही के मुकाबले यह 2.1 फीसदी ज्यादा है। बढ़ी हुई सैलरी अगस्त की सैलरी के साथ मिलेगी। DA में हुई ये बढ़ोतरी अगस्त 2021 से अगले तीन महीने के लिए है।
DA सैलरी का वो हिस्सा होता है जो लगातार बढ़ती महंगाई के असर से बचाने के लिए दिया जाता है।
बैंक कर्मचारियों का DA कैसे कैलकुलेट करें
PSU सेक्टर के कर्मचारियों का DA अगस्त, सितंबर, अक्टूबर 2021 के लिए बढ़ाया गया है। यानी यह बढ़ोतरी सिर्फ 3 महीने के लिए है। इसे AIACPI (All India Average Consumer Price Index) के आंकड़े के आधार पर तय किया गया है। PSU में काम करने वाले लोगों के महंगाई भत्ते की बात की जाए तो इसके कैलकुलेशन का तरीका यह है- महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33)x100
PF खाते से सिर्फ 1 घंटे में निकल जाएगा पैसा, जानिए कैसे करें अप्लाई
PSU बैंक कर्मचारियों की सैलरी अलग-अलग कैटेगरी में होती है। इनमें बैंक PO (Probationary Officer) की सैलरी 40 से 42 हजार रुपए महीना होती है। इसमें बेसिक 27,620 रुपए है, इस पर DA में 2.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। PO के लिए सर्विस हिस्ट्री के नियमानुसार पूरी सर्विस के दौरान एम्प्लॉई को 4 इंक्रीमेंट दिए जाते हैं। प्रमोशन के बाद अधिकतम बेसिक सैलरी 42020 रुपये होता है।