7th Pay Commission: 56% होगा महंगाई भत्ता, फरवरी की इस तारीख को सरकार करेगी ऐलान, 1 करोड़ कर्मचारियों को लिए बड़ी खबर

7th Pay Commission: केंद्र सरकार फरवरी के अंत तक केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है। सरकार महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। डीए में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू मानी जाएगी

अपडेटेड Feb 08, 2025 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement
7th Pay Commission: केंद्र सरकार फरवरी के अंत तक केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार फरवरी के अंत तक केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है। सरकार महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। डीए में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू मानी जाएगी। हालांकि, अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो सरकार जनवरी के डीए बढ़ाने का फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में किया है। सरकार होली के त्योहार से पहले महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा सकती है। सरकार साल में 2 बार डीए बढ़ाती है 1 जनवरी और 1 जुलाई।

महंगाई भत्ता हो जाएगा 56%

पिछले साल भी DA में बढ़ोतरी अक्टूबर के पहले सप्ताह में की गई थी। लेकिन इसे लागू 1 जुलाई से माना गया था। सरकार ने अक्टूबर में डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। तब डीए बढ़कर 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया था। इससे पहले मार्च 2024 में डीए 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। तब महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ने से बेसिक पे का 50 प्रतिशत हो गया था। अब डीए बेसिक सैलरी का 53 फीसदी है। साथ ही पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) भी 53 फीसदी है। DA केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि DR पेंशनर्स को दिया जाता है। अगर सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ाती है तो डीए बढ़ाकर 56 फीसदी हो जाएगा।


फरवरी की इस तारीख को बढ़ेगा महंगाई भत्ता

ये ऐलान सरकार होली से पहले करेगी। इस बार होली 14 मार्च को है। सरकार 28 फरवरी को पीएम किसान की किश्त भी जारी करेगी। 26 फरवरी बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। उसके बाद सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।

COVID-19 के दौरान रुका मिलेगा DA?

हाल ही में संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार COVID-19 महामारी के दौरान रोके गए 18 महीने के DA और DR के बकाए को जारी करने की संभावना नहीं देख रही है। मंत्री पंकज चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के 18 महीने के DA और DR बकाए को जारी करने पर विचारनहीं कर रही है जिसे COVID-19 के दौरान रोका गया था। कोविड महामारी के कारण आर्थिक परेशानी के चलते जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 की तीन किश्तों को रोका गया था।

New Income Tax Bill: संसद में नए सप्ताह में पेश हो सकता है नया इनकम टैक्स बिल, वित्त मंत्री ने

Sheetal

Sheetal

First Published: Feb 08, 2025 3:23 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।