7th Pay Commission: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों के DA में हुई 11% की बढ़ोतरी

बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Aug 17, 2021 पर 2:11 PM

7th Pay Commission: बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब नई दर 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगी। डीए में यह बढ़ोतरी एक जुलाई से लागू होगी

पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वित्त विभाग जल्द ही राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के लिए अधिसूचना जारी करेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के लिए राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजना अब समाज के सभी वर्गों की लड़कियों के लिए लागू की जाएगी।

इस योजना के तहत सरकार BPSC की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को 50,000 रुपये और यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को एक लाख रुपये देगी। कुमार ने दावा किया कि राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, उद्योग और सामाजिक न्याय सहित सभी क्षेत्रों में प्रगति की है।

7th Pay Commission: जानें क्या होगा डेढ़ साल से अटके DA एरियर का? मोदी सरकार ने दिया जवाब

राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक कुशल और प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अभी तक एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी श्रेणियों के 2.5 लाख रुपये का सालाना आय स्लैब परिवारों के छात्रों को स्कॉलरशीप मिलती थी लेकिन अभ इसे बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया गया है। प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति अब प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से की जाएगी।


बिहार कृषि विश्वविद्यालय के तहत तीन कॉलेज खोले जाएंगे। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मछली, फल और सब्जियों के लिए 2,700 करोड़ रुपये के भंडारण की सुविधा होगी। आने वाले चार सालों में राज्य के सभी गांवों को दुग्ध सहकारी समितियों के दायरे में लाया जाएगा और इनमें से 40 फीसदी समितियों में महिलाएं सदस्य होंगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।