Get App

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, एरियर और DA को लेकर यह है नया अपडेट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जून 2021 के लिए बढ़े हुए DA का ऐलान किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2021 पर 8:18 AM
7th Pay Commission:  केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, एरियर और DA को लेकर यह है नया अपडेट

7th Pay Commission:  केंद्रीय कर्मचारियों की फिर से बल्ले- बल्ले हो सकती है। पिछला महीना सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहतर रहा है।

जुलाई में 11 फीसदी DA बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर लगी थी और जुलाई की सैलरी के साथ इसे दे दिया गया। इसमें डेढ़ साल से अटके 11 फीसदी महंगाई भत्ते (Dearness allowance) को जोड़ा गया है।

हालांकि, डेढ़ साल के एरियर (DA pending Arrear) का पेमेंट नहीं किया गया है। इस पर सरकार ने साफ तौर पर कहा दिया था कि एरियर नहीं दिया जाएगा।

क्या मिलेगा DA एरियर

केंद्रीय कर्मचारी मौजूदा समय में एरियर का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसका मिलना थोड़ा मुश्किल है। कैबिनेट सचिव के साथ 26-28 जून को हुई मीटिंग में इस बात पर कोई नतीजा नहीं निकला था। इसके साथ ही कैबिनेट में इस पर कोई चर्चा भी नहीं की गई।

7th Pay Commission: इन राज्यों के सरकारी कर्मचारियों के लिए बढ़ चुका है DA, अब बढ़कर मिलेगी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यमंत्री RK निगम ने कहा था कि इसको लेकर मांग लगातार जारी है। वहीं, शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, महंगाई (Inflation) को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए। हालांकि, महामारी के चलते सरकार के लिए भी इस पर फैसला करना थोड़ा मुश्किल है। इस बात को लेकर कर्मचारी भी भलीभांति समझते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें