7th Pay Commission: केंद्र सरकार जल्द फिटमेंट फैक्टर पर फैसला कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ सरकार फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ा सकती है। सरकारी कर्मचारी भी काफी समय से सरकार से फिटमेंट फैक्टर बढाने की मांग कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के न्यूनतम बेसिक सैलरी में इजाफा हो जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर रिवीजन (Fitment Factor Revision) होने से बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी।
