7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। अब उन्हें बढ़ी हुई सैलरी मिलने का समय आ गया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मार्च 2024 में महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी मिलने की संभावना है। सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) दोनों में बढ़ोतरी करती है। महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत पेंशनर्स को दिया जाता है। डीए को आम तौर पर साल में दो बार रिवाइज किया जाता है - जनवरी और जुलाई में। डीए बढ़ोतरी के बारे में घोषणा मार्च 2024 में होल से पहले होने की उम्मीद है। सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले खुशखबरी मिल सकती है।
