Get App

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर में मिलेगी बंपर सैलरी, आएगा 3 महीने का DA एरियर और दिवाली बोनस

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी। डीए में 4% बढ़ोतरी से अब यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 9:33 PM
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर में मिलेगी बंपर सैलरी, आएगा 3 महीने का DA एरियर और दिवाली बोनस
7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी। डीए में 4% बढ़ोतरी से अब यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। हालांकि केंद्र सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई से भत्तों में रिवीजन करती है, लेकिन आम तौर पर इस फैसले की घोषणा मार्च और सितंबर-अक्टूबर के आसपास की जाती है।

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत क्या है?

महंगाई भत्ता अर्थव्यवस्था में महंगाई में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए कर्मचारियों को उनके वेतन के हिस्से के रूप में दिये जाने वाली पैसा है। जब भी मुद्रास्फीति बढ़ती है, तो यह कैश की वैल्यू को कम कर देती है। महंगाई बढ़ने का असर कर्मचारियों की खरीदने की कैपेसिटी को कम कर देता है।

महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) पेंशनर्स को दिया दिया जाने वाला पैसा है। जब भी DR बढ़ता है तो पेंशनर्स को मिलने वाला पैसा बढ़ जाता है। उन्हें मिलने वाली मासिक पेंशन बढ़ जाती है।डीए बेसिक वेतन के प्रतिशत के रूप में दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशन अमाउंट पर दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें