7th Pay Commission: केंद्र सरकार जल्द 4% बढ़ाएगी DA, कर्मचारियों की सैलरी में होगा इतना इजाफा

7th Pay Commission: कई राज्यों ने हाल ही में अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए अपने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद ऐसी उम्मीद है कि केंद्र सरकार भी अपने कर्मचारियों के लिए डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 1:47 PM
केंद्र सरकार DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है।

7th Pay Commission: कई राज्यों ने हाल ही में अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए अपने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद ऐसी उम्मीद है कि केंद्र सरकार भी अपने कर्मचारियों के लिए डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद DA बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। DA में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ोतरी होती है। डीए में आखिरी बढ़ोतरी मार्च 2023 में की गई थी, जो 1 जनवरी 2023 से लागू मानी गई थी।। तब डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था।

केंद्र सरकार 4 फीसदी बढ़ा सकती है DA

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है, जिसके बाद DA बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगली डीए बढ़ोतरी की घोषणा सितंबर या अक्टूबर में होने की संभावना है। महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि महंगाई राहत (Dearness Allowance - DR) पेंशनभोगियों के लिए है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगी हैं। आगामी डीए बढ़ोतरी के बाद इन कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।


हाल में मध्यप्रदेश सरकार ने बढ़ाया था DA

हाल ही में मध्य प्रदेश ने अपने कर्मचारियों के लिए DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इससे पहले ओडिशा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की थी। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए मौजूदा 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। बढ़ा हुआ डीए इस साल 23 जनवरी से से लागू होगा और कर्मचारियों को यह पैसा जून के साथ मिलेगा, ऐसा तय किया गया था।

ये राज्य भी बढ़ा चुके हैं डीए

इससे पहले कर्नाटक ने भी 1 जनवरी 2023 से डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। कर्नाटक में डीए 31 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी कर दिया गया है। झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन बढ़ाने की घोषणा की है।

इस तरीके से कैलकुलेट होता है डीए?

केंद्र सरकार एक फॉर्मूले के आधार पर कर्मचारियों के लिए डीए और डीआर में रिवीजन किया है। महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 12 महीनों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष 2001=100) का औसत -115.76)/115.76)x100

BSE vs Company: ESM फ्रेमवर्क के खिलाफ अपील, इस कारण ईवी कंपनी ने दाखिल की याचिका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।