7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई 2023 में डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी होने की संभावना जताई जा रही है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, महंगाई भत्ता (dearness allowance) हर 6 महीने में बदलाव किया जाता है। आखिरी DA बढ़ोतरी अप्रैल में घोषित किया गया था। 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का DA और DR बढ़ने वाला है। साल 2023 की दूसरी छमाही के लिए भी महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ना है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आना वाला महीना जबरदस्त खुशियां लेकर आएगा।
