7th Pay Commission: कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट में आएंगे 2 लाख रुपये! मिलेगा 18 महीने का DA एरियर- कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसला

7th Pay Commission DA Arear Big Update: सरकार एकमुश्त 2 लाख रुपये तक सरकारी कर्मचारियों को देने की योजना बना रही है

अपडेटेड May 19, 2022 पर 7:07 PM
सरकार कर्मचारियों को डीए एरियर के तौर पर 2 लाख रुपये तक एक साथ दे सकती है।

7th Pay Commission DA Arear Big Update: सरकारी कर्मचारी 18 महीने के डीए एरियर (Dearness Allowance - DA) का लंबे समय से इंताजर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार एकमुश्त 2 लाख रुपये तक सरकारी कर्मचारियों को देने की योजना बना रही है। इस पर फैसला अगली कैबिनेट बैठक में हो सकता है। कर्मचारी लगातार जनवरी 2020 से जून 2021 तक रोके गए डीए की मांग कर रहे हैं।

डीए एरियर पर सरकार कर रही है विचार

सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि DA एरियर देने को लेकर सरकार विचार करेगी। नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा भी काफी समय से डीए एरियर की मांग कर रहे हैं। अगली कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर फैसला हो सकता है।


इतना मिलेगा DA एरियर

लेवल 1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से 37,000 रुपये के बीच होगा। वहीं, लेवल 13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर के तौर पर मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता है।

एक साथ आएगा सैलरी में पैसा

वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की बैठक होगी। इसमें DA एरियर के एकमुश्त पेमेंट पर चर्चा होनी है। ऐसी खबरें आई हैं कि सरकार कर्मचारियों को डीए एरियर के तौर पर 2 लाख रुपये तक एक साथ दे सकती है। डीए एरियर कर्मचारियों के लेवल पर निर्भर करता है।

Palm Oil: इंडोनेशिया 23 मई को पाम ऑयल एक्सपोर्ट से बैन हटाएगा, भारत के लिए राहत की खबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।