Dearness Allowance (DA) rate hike expected from July 2023: केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में 4% की बढ़ोतरी की है। रिवाइज किया हुआ डीए और डीआर 1 जनवरी 2023 से लागू माना गया। अब जबकि दरों में रिवीजन हो गया है तो कर्मचारी अगले डीए में बढ़ोतरी जुलाई 2023 से लागू होने की उम्मीद कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल है कि कर्मचारी इस बार कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत श्रम ब्यूरो के जारी अखिल भारतीय CPI-IW डेटा के अनुसार सरकार महंगाई भत्ते की दर को तय करती है।
कर्मचारियों का डीए बढ़कर होता इतना
आपको बता दें कि जब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 34 फीसदी था। उसके बाद सरकार ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाले डीए को बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया और अब एक बार फिर सरकार ने कर्मचारियों के डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। अब ऐसी उम्मीद है कि कर्मचारियों का डीए में फिर 3 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार जुलाई महीने में एक बार फिर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। फिलहाल एआईसीपीआई के अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं।
अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है तो उसके वेतन में 720 रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी होगी। यानी कर्मचारियों के वेतन में सालाना 8,640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। दूसरी ओर यदि कर्मचारियों की बेसिक 56900 रुपये महीना हुआ, तो सैलरी में 2,276 रुपये महीने की बढ़ोतरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।
क्या पिछले ट्रेंड को फॉलो करेगी सरकार
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के चलन को भी आगे बढ़ा सकती है। पिछले 2 बार से सरकार DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है और जुलाई महीने में सरकार एक बार फिर DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।