7th Pay Commission: हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। दिवाली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Relief - DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद सरकारी कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत हो गया है।
