7th Pay Commission: 15 अक्टूबर के बाद देश के 1 करोड़ केंद्रीय कर्माचारियों और पेंशनर्स को मिलेगी खुशखबरी, DA बढ़ने का होगा ऐलान

7th Pay commission DA Hike: केंद्र की मोदी सरकार ने हाल में ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 100 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का ऐलान किया है। फेस्टिवल से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को खुशखबरी दी है। अब केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपने डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 6:57 PM
अब केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपने डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।

7th Pay commission DA Hike: केंद्र की मोदी सरकार ने हाल में ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 100 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का ऐलान किया है। फेस्टिवल से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को खुशखबरी दी है। अब केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपने डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। देश में एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स हैं। डीए की दूसरी बढ़ोतरी फेस्टिवल से पहले होनी है और ये 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी।

15 अक्टूबर के बाद सरकार बढ़ा सकती है DA

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार केंद्रीय कैबिनेट नवरात्रि के दौरान कर्मचारियों के डीए और डीआर बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड को देखे तो सरकार ने नवरात्रि के दौरान डीए और डीआर बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बार भी उम्मीद है कि सरकार 15 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।


DA बढ़कर हो सकता है 46 फीसदी

इंडस्ट्रियल लेबर के लिए नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर DA कैलकुलेशन के फॉर्मूले के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 46 फीसदी तक पहुंच जाएगा। DA सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि मंहगाई राहत (Dearness Relief - DR) पेंशनर्स को दी जाती है। डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है - जनवरी और जुलाई। फिलहाल एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। मार्च 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में DA 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। मौजूदा महंगाई दर को देखते हुए, अगली डीए बढ़ोतरी 4 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

ये राज्य बढ़ा चुके हैं DA

हाल ही में,मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।

सरकार डीए बढ़ोतरी पर कैसे निर्णय लेती है?

डीए और डीआर बढ़ोतरी जून 2022 को समाप्त होने वाले पीरियड के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के 12 महीने के औसत में प्रतिशत बढ़ोतरी के आधार पर तय किया जाता है। हालांकि, केंद्र सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को भत्तों में रिवीजन करती है। ज्यादातर सरकार ने डीए बढ़ाने की घोषणा मार्च और सितंबर-अक्टूबर में की है। इस बार भी ऐसा होने की उम्मीद है।

Market outlook : निफ्टी 19550 के करीब हुआ बंद, जानिए 6 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।