Get App

7th Pay Commission DA Hike: 1 जुलाई से बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन, डीए पर आया नया अपडेट

7th Pay Commission DA Hike: अगर आप खुद या आपके परिवार का कोई सदस्य केंद्र सरकार का कर्मचारी है तो आपको महंगाई भत्ते से जुड़ा अपडेट जरूर पता होना चाहिए। सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 48 लाख पेंशनधारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत पर अच्छी खबर मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2023 पर 9:51 AM
7th Pay Commission DA Hike: 1 जुलाई से बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन, डीए पर आया नया अपडेट
DA Hike: अगला महंगाई भत्ता एक जुलाई से लागू होगा।

7th Pay Commission DA Hike: अगर आप खुद या आपके परिवार का कोई सदस्य केंद्र सरकार का कर्मचारी है तो आपको महंगाई भत्ते से जुड़ा अपडेट जरूर पता होना चाहिए। सरकार के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 48 लाख पेंशनधारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत पर अच्छी खबर मिलेगी। सरकार ने 1 जनवरी से डीए लागू करने का फैसला 27 मार्च को लिया था। कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 फीसदी बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी से मिलना शुरू हो गया है। अब अगला महंगाई भत्ता एक जुलाई से लागू होगा।

फरवरी में गिरावट के बाद मार्च में यह आंकड़ा बढ़ा

जुलाई का DA लागू होने से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रम मंत्रालय ने मार्च के लिए एआईसीपीआई सूचकांक डेटा 28 अप्रैल को जारी किया है। फरवरी में गिरावट के बाद मार्च में यह आंकड़ा फिर बढ़ा है। इससे पहले फरवरी 2023 में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी। आंकड़े में उछाल के बाद डीए में उम्मीद के मुताबिक 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

AICPI इंडेक्स मार्च में चढ़ गया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें