Get App

Gold Price Today: सोना और फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; चेक करें नया रेट

Gold Price Today: डॉलर के मजबूत होने और विदेशी बाजारों में सोने के भाव में कमजोरी से घरेलू बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ—साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 7:36 AM
Gold Price Today: सोना और फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; चेक करें नया रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,058.10 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। ज्यादातर शहरों में यह सस्ता हुआ है। 25 जून की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 144470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई में भाव 144320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,200 रुपये घटकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

डॉलर के मजबूत होने और विदेशी बाजारों में सोने के भाव में कमजोरी से घरेलू बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,058.10 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें