7th Pay Commission DA Hike: जुलाई में फिर बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, 27,000 रुपये तक बढ़ जाएगा वेतन

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार एक बार फिर जुलाई में सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाएगी। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार जुलाई में कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ा सकती है। अगर सरकार 4 फीसदी डीए बढ़ाती है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 12:19 PM
7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार एक बार फिर जुलाई में सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाएगी। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार जुलाई में कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ा सकती है। अगर सरकार 4 फीसदी डीए बढ़ाती है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। सरकार ने पिछली दो बार में DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब सरकार 4 फीसदी डीए बढ़ाती है तो कर्मचारियों के वेतन में बंपर इजाफा होगा।

कर्मचारियों का डीए बढ़कर हो जाएगा 46 फीसदी

एक समय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 34 फीसदी था, तब सरकार ने पहली बार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाले डीए को बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया और अब एक बार फिर सरकार ने कर्मचारियों के डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। अब ये जुलाई में 4 फीसदी बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार जुलाई महीने में एक बार फिर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी


अगर जुलाई में फिर महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया जाता है तो सैलरी में फिर इजाफा होगा। आपको बता दें कि अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है तो उसके वेतन में 720 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी, यानी कर्मचारियों के वेतन में सालाना 8,280 रुपये की सालाना बढ़ोतरी होगी। अभी 42 फीसदी के हिसाब से 7,560 रुपये ब्याज मिलता है। दूसरी ओर यदि कर्मचारियों का बेसिक 56900 रुपये महीना हुआ, तो सैलरी में 2,181 रुपये महीने की बढ़ोतरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27,174 रुपये बढ़ जाएंगे।

Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में हासिल करना चाहते हैं 13-21% तक रिटर्न तो इन स्टॉक पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।